ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar School News: बिहार के इस जिले में स्कूलों का समय बदला, अब इतने बजे से खुलेंगे सभी स्कूल; जानिए.. नई टाइमिंग

Bihar School News: बिहार के अरवल जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूलों का समय बदला गया है। अब सभी स्कूल सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक संचालित होंगे।

Bihar School News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar School News: बिहार में बढ़ते ठंड और शीतलहर को देखते हुए राजधानी पटना समेत कई जिलों में स्कूलों के संचालन का समय बदल गया है। वहीं कई जिलों में स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है। अब अरवल में भी जिला प्रशासन ने स्कूलों की टाइमिंग चेंज कर दिया है। अब सभी स्कूल सुबह 9 बजे से 4:30 बजे के बीच संचालित होंगे।


दरअसल, अरवल जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और विशेष रूप से सुबह एवं शाम के समय अत्यंत कम तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अहम निर्णय लिया है। जिला दण्डाधिकारी अमृषा बैंस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों के समय पर प्रतिबंध लगाया है।


जारी आदेश के अनुसार, अरवल जिले के सभी विद्यालयों, प्री-स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों सहित, में सुबह 9:00 बजे से पहले तथा अपराह्न 4:30 बजे के बाद किसी भी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि संचालित नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि अत्यधिक ठंड और शीतलहर के कारण विशेषकर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।


आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षाओं के लिए संचालित विशेष कक्षाएं अथवा परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी, ताकि छात्रों की शैक्षणिक तैयारी प्रभावित न हो। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप अपने विद्यालयों की समय-सारिणी में आवश्यक संशोधन कर शैक्षणिक गतिविधियों का पुनर्निर्धारण सुनिश्चित करें।


यह आदेश अरवल जिले में 20 दिसंबर 2025 से प्रभावी होगा और 25 दिसंबर 2025 तक लागू रहेगा। आदेश के अनुपालन हेतु जिला प्रशासन ने संबंधित सभी अधिकारियों—पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों—को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आदेश का सख्ती से पालन करें।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता