ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

अरवल के ADM संजय कुमार सस्पेंड, सीनियर अफसर की छवि धूमिल करने का आरोप

ARWAL: नीतीश सरकार ने अरवल के एडीएम को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार अ

अरवल के ADM संजय कुमार सस्पेंड, सीनियर अफसर की छवि धूमिल करने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: नीतीश सरकार ने अरवल के एडीएम को सस्पेंड कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजय कुमार अरवल जिले में अपर समाहर्ता सह बंदोबस्त पदाधिकारी के पद पर तैनात थे। संजय कुमार पर वरीय अधिकारी की छवि धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप हैं। 


सीनियर अफसर की रिपोर्ट के बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड किया दिया है। एडीएम संजय कुमार के खिलाफ बंदोबस्त कार्यालय से संबंधित कार्यों में लगातार शिकायत मिलने, नकारात्मक कार्य करने,अनुशासनहीनता,स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करने तथा वरीय पदाधिकारी की छवि धूमिल करने संबंधी गंभीर आरोप था।


इसके बाद सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में संजय कुमार का मुख्यालय पटना आयुक्त का कार्यालय निर्धारित किया है। अपर समाहर्ता संजय कुमार के खिलाफ आरोपों की विस्तृत जांच के लिए आरोप पत्र गठित कर विभागीय कार्यवाही चलने का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।


रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता