ब्रेकिंग
बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦तीन दिनों से लापता किसान का सोन नदी में मिला शव, मौत की खबर से इलाके में हड़कंप✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर

बिहार के इस जिले में 600 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा ग्रीनफील्ड बाईपास, जाम से मिलेगी मुक्ति

Bihar Road Project: अरवल में 600 करोड़ रुपये की लागत से 12.8 किलोमीटर लंबा ग्रीनफील्ड बाईपास बनेगा। इससे अरवल शहर, उमैराबाद और बैदराबाद में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

Bihar Road Project
प्रतिकात्मक तस्वीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Project: अरवल शहर को जाम की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के लिए 600 करोड़ रुपये की लागत से 12.8 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण किया जाएगा। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस परियोजना को पिछले साल ही मंजूरी मिल चुकी है। बाईपास के निर्माण से अरवल शहर के साथ-साथ उमैराबाद और बैदराबाद में भी जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।



बाईपास का निर्माण सदर प्रखंड के 20 मौजों के अंतर्गत आने वाले 756 भूखंडों से होकर किया जाएगा। इसके लिए कुल 55.874 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। प्रस्तावित बाईपास एनएच-139 पर प्रसादी इंग्लिश बाजार से शुरू होकर समाहरणालय के पूरब से होते हुए मोथा गांव के रास्ते पिपरा बंगला गांव के समीप फिर से एनएच-139 से जुड़ जाएगा।



राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहने के कारण अरवल शहर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर के भगत सिंह चौक के पास एनएच-139 और एनएच-33 के मिलने से यातायात व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यहां दिनभर रुक-रुककर जाम लगता रहता है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी परेशानी होती है।



जाम के कारण आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। एंबुलेंस को रास्ता दिलाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं, सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण बाजार के दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित होती है।



ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण पूरा होने के बाद बड़े वाहनों को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। यातायात सुगम होने से आम लोगों, दुकानदारों और राहगीरों को राहत मिलेगी। साथ ही, एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आवाजाही भी आसान हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता