ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

अरवल में 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो अमीन, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

अरवल के कुर्था ब्लॉक में 50 हजार की रिश्वत लेते हुए दो सर्वे अमीन रविराज और स्वाती चौरसिया को निगरानी विभाग ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद कार्रवाई हुई।

Bihar
हम नहीं सुधरेंगे!
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARWAL: बिहार में आए दिन घूसखोर घूस लेते रंगेहाथ पकड़े जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घूस लेते है और निगरानी के हत्थे चढ़ जाते हैं। ऐसा लगता है कि इन लोगों ने हम नहीं सुधरेंगे की कसम खा रखी है। ताजा मामला अरवल जिले का है जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने कार्रवाई की है। 


जहां 50 हजार घूस लेते कुर्था ब्लॉक के अमीन रविराज और स्वाती चौरसिया को विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की इस कार्रवाई से कुर्था ब्लॉक के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।बता दें कि 13.08.2025 को विशेष निगरानी इकाई, थाना कांड सं0-17/2025, दिनांक-13.08.2025 में अभियुक्त रविराज और अभियुक्त स्वाती चौरसिया, दोनों सर्वे अमीन कुर्था ब्लॉक, सर्वे कार्यालय कुर्था, अरवल को 50,000/- (पचास हजार) रू० लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।


निगरानी ने बताया कि अरवल के कुर्था ग्राम में रहने वाले कमलेश शर्मा के बेटे परिवादी गौरव कुमार ने विशेष निगरानी इकाई में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि सर्वे का पर्चा देने के लिए आरोपी अमीन रविराज और स्वाती चौरसिया जो अरवल के कुर्था ब्लॉक में सर्वे अमीन के पद पर तैनात हैं। इन दोनों द्वारा 50,000/- (पचास हजार) रूपये की मांग की जा रही है। विशेष निगरानी इकाई द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान दोनों आरोपी रविराज तथा स्वाती चौरसिया द्वारा रिश्वत मांग की पुष्टि होना पाया गया। इस बात की भी पुष्टि हुई है कि दोनों आरोपी साथ मिलकर रिश्वत की मांग कर रहे हैं।


सत्यापन पश्चात श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक, वि०नि०ई० के नितृत्व में एक टीम धावा दल का गठन कर सर्वे पर्चा निर्गत करने के एवज में आरोपी रविराज और स्वाती चौरसिया, दोनों सर्वे अमीन को 50,000/- (पचास हजार) रू० रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों से पुछताछ के उपरांत अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अरवल में 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो अमीन, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

अरवल में 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो अमीन, निगरानी की बड़ी कार्रवाई

अरवल में 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो अमीन, निगरानी की बड़ी कार्रवाईअरवल में 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो अमीन, निगरानी की बड़ी कार्रवाईअरवल में 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए दो अमीन, निगरानी की बड़ी कार्रवाई