ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦BIHAR NEWS : छठ पर घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! बिहार के लिए रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरा टाइम-टेबल✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप

नये साल में लोग मजाक भी करते हैं, जमुई में चिराग पासवान के जीजा का पोस्टर लगाये जाने पर बोलीं सांसद वीणा देवी

जमुई सांसद अरुण भारती के क्षेत्र में कम दिखने और लापता होने पर पोस्टर लगाए गए। लोजपा सांसद वीणा देवी ने इसे मजाक बताया और तेजस्वी यादव के विदेश दौरे व नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति पर भी प्रतिक्रिया दी।

bihar
अरुण भारती "लापता"
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जीजा और जमुई सांसद अरुण भारती दो साल में केवल कुछ ही बार अपने क्षेत्र में नजर आए। इस बात से नाराज़ जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई इलाकों में उनके “लापता” होने का पोस्टर चिपका दिया है और क्षेत्र में उन्हें तलाश रहे हैं। 


लोजपा रामविलास पार्टी की सांसद वीणा देवी से जब इस बारे में मीडिया ने जानकारी दी और उनसे प्रतिक्रिया लेनी चाहिए तब वीणा देवी ने अरुण भारती के लापता होने का पोस्टर लगाये जाने पर कहा कि नये साल में लोग मजाक भी करते हैं। अरुण भारती के पोस्टर लगाने को वीणा देवी ने मजाक बताया है। 


वही राजद नेता और बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के विदेश दौरे पर लोजपा रामविलास की सांसद वीणा देवी ने कहा कि तेजस्वी यादव चुनाव हारने के बाद ही पिकनिक मनाने चले गए हैं। वही नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर वीणा देवी ने कहा कि जनता सर्वपरी है। जनता मांग कर रही है तो उनको राजनीति में आना चाहिए। इस बात पर नीतीश कुमार को निर्णय लेना है। निशांत को राजनीति में आना चाहिए। नीतीश कुमार जैसा चाहेंगे वैसा होगा।  


पत्रकारों ने वीणा देवी से पूछा कि चिराग पासवान ने बिहार के लिए क्या किया है? इस सवाल का जवाब देते हुए सांसद वीणा देवी ने कहा कि चिराग पासवान बिहार के लिए बहुत कुछ किया हैं और आने वाले समय में और भी काम करेंगे वो तो हमेशा काम करते रहते हैं। हमारी पार्टी का विजन भी है बिहार पोस्ट बिहारी फर्स्ट उस पर चिराग पासवान हमेशा लगे रहते हैं। 

पटना में प्रेम राज की रिपोर्ट