ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

कार पलटने से 3 डांसरों की मौत, सभी शादी समारोह में जा रही थी डांस करने

ARAWAL: कार में सवार होकर सभी डांसर एक शादी समारोह में डांस करने जा रही थी. लेकिन इस दौरान ही कार नहर में पलट गई और तीन डांसरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. यह घटना अरवल थाना

कार पलटने से 3 डांसरों की मौत, सभी शादी समारोह में जा रही थी डांस करने
Manish Kumar
2 मिनट

ARAWAL:  कार में सवार होकर सभी डांसर एक शादी समारोह में डांस करने जा रही थी. लेकिन इस दौरान ही कार नहर में पलट गई और तीन डांसरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. यह घटना अरवल थाना क्षेत्र के प्रसादी इंगलिश गांव की है.

एक डांसर की स्थिति गंभीर

इस हादसे में एक डांसर गंभीर रुप से जख्मी हो गई है. उससे बेहत इलाज के लिए पीएमसीएच डॉक्टरों ने रेफर किया है. सभी मृतक  डांसरों  बारे में बताया जा रहा है कि वह उड़ीसा की रहने वाली थी. एक थियेटर वाले ने सभी को बुलाया था. 


पटना आ रही थी सभी

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि अरवल जनकपुर घाट में एक थियेटर चलता है. उसकी बुकिंग पटना में थी. सभी कार पटना आ रही थी, लेकिन इस दौरान ही प्रसादी इंगलिश के पास होंडा सिटी कार नहर में पलट गई. जिससे तीन डांसरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और कार को नहर से बाहर निकला और घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया. सूचना मिलने के बाद विधायक और डीएम भी हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हाल जाना. 


टैग्स