ब्रेकिंग
‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल ‘लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी’, PMCH प्राचार्य पर एक्शन के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पहला रिएक्शनबिहार में NH का महाजाल: 15 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का खाका तैयार, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा DPRCM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, VIDEO वायरलहत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा, शादी से पहले युवक ने ले ली थी मंगेतर की जानCM सम्राट चौधरी ने मिलर हाई स्कूल को लिया गोद, बनेंगे AI लैब और स्मार्ट क्लास, छात्रों में खुशी का माहौल

बिहार: ग्रामीणों ने चोर का हल्ला कर DSP और थानेदार पर किया पथराव, हमले में कई पुलिसकर्मी घायल

ARARIYA: पुलिस छापेमारी करने गई हुई थी, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने चोर का हल्ला कर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इस हमले में डीएसपी, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं.

बिहार: ग्रामीणों ने चोर का हल्ला कर DSP और थानेदार पर किया पथराव, हमले में कई पुलिसकर्मी घायल
Manish Kumar
2 मिनट

ARARIYA: पुलिस छापेमारी करने गई हुई थी, लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने चोर का हल्ला कर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया. इस हमले में डीएसपी, थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. यह घटना नरपतगंज के गढ़िया गांव की है.

घटना में फारबिसगंज डीएसपी गौतम कुमार, थानाध्यक्ष एमए हैदरी, डीएसपी के गार्ड मुन्ना कुमार, समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए है. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर फायरिंग भी की. घायल पुलिसकर्मियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. डीएसपी के बॉडीगार्ड के सर पर गंभीर रूप से चोट पहुंची है. पुलिस ने कहा कि हमला करने वाले ग्रामीणों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

शातिर ठग को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस

शातिर ठगों का का सरगना अब्दुल कादिर के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी. उसको गिरफ्तार करने के लिए ही पुलिस पहुंची हुई थी, लेकिन ग्रामीणों ने चोर को हल्ला कर पुलिस पर पथराव कर दिया. पुलिस ने अब्दुल कादिर को किसी तरह से गिरफ्तार कर लिया है. वह नरपतगंज के खैरा गढ़िया का रहने वाला है. वह राजस्थान के एक कारोबारी से करीब 21 लाख की ठगी कर चुका है. इसको लेकर नरपतगंज थाना में केस दर्ज कराया गया था. इसका गिरोह नकली सोना देकर पैसे की ठगी का धंधा बरसों से करते आ रहा है.

टैग्स