ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार के सरकारी अस्पताल में नहीं होती तीसरे बच्चे की डिलीवरी, महिलाओं ने साड़ी से घेरकर खुले में कराया बच्चे का जन्म

ARARIYA: बिहार के हाईटेक स्वास्थ्य विभाग का कारनामा सामने आया है. नर्स ने हॉस्पिटल में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करने से इंकार कर दिया और प्राइवेट हॉस

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

ARARIYA: बिहार के हाईटेक स्वास्थ्य विभाग का कारनामा सामने आया है. नर्स ने हॉस्पिटल  में प्रसव पीड़ा से परेशान महिला को हॉस्पिटल में भर्ती करने से इंकार कर दिया और प्राइवेट हॉस्पिटल में जाने की सलाह दे डाली. कहा कि तीन बच्चों का जन्म यहां पर नहीं कराया जा सकता है. यह मामला अररिया के रानीगंज रेफरल हॉस्पिटल की है. 

साड़ी से घेरकर महिलाओं ने कराया बच्चे का जन्म

महिला ने सदर हॉस्पिटल के गेट के पास ही बच्चे को जन्म दिया. इस दौरान महिलाओं ने हेल्प किया और साड़ी से चारों तरफ घेर दिया. जिसके बाद तीनों बच्चों का जन्म हुआ. तीनों बच्चे और महिला स्वस्थ्य है. 

फिर भी नहीं पहुंची हॉस्पिटल की नर्सें

यह सब रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी वाईपी सिंह के सामने साड़ी से घेरकर परिजनों ने महिला का प्रसव कराया. लेकिन कोई भी एएनएम देखने की कोशिश तक नहीं की. डॉ वाई पी सिंह के ड्यूटी पर तैनात एएनएम अस्मिता को तत्काल लेबर रूम की ड्यूटी से हटाने का आदेश दे दिया. वहीं पीड़ित महिला के परिजनों में काफी आक्रोश है.