ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

शादी नहीं हुई तो हाईटेंशन करंट वाली टावर पर चढ़ गया शख्स, खूब चला हाई वोल्टेज ड्रामा

ARARIA: अररिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां हाईटेंशन करंट वाली टावर पर चढ़कर एक युवक शादी कराने की मांग आपने परिवार वालों से कर रहा था। ये हाई वोल्टेज ड्रामा नरपतगंज

शादी नहीं हुई तो हाईटेंशन करंट वाली टावर पर चढ़ गया शख्स, खूब चला हाई वोल्टेज ड्रामा
First Bihar
2 मिनट

ARARIA: अररिया जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां हाईटेंशन करंट वाली टावर पर चढ़कर एक युवक शादी कराने की मांग आपने परिवार वालों से कर रहा था। ये हाई वोल्टेज ड्रामा नरपतगंज प्रखंड के देवीगंज गांव में हुआ है। यहां 35 साल का एक युवक एक लाख 33 हजार हाई टेंशन करेंट वाले टावर पर चढ़ गया। उसकी नाराजगी अपने परिवार से थी कि इतनी उम्र हो जाने के बावजूद उसकी शादी नहीं कराई जा रही थी। 


टावर पर चढ़ा युवक शादी की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर आत्महत्या की बात कर रहा था। गनीमत ये थी कि लाइन चालू होने के बावजूद युवक सुरक्षित था। जैसे ही इसकी सूचना बिजली विभाग के अधिकारियों को मिली उन्होंने लाइन को कटवाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी। ग्रामीणों के सहयोग से युवक को समझा बुझाकर काफी मशक्कत के बाद टावर से उतारा गया। 


युवक नरपतगंज प्रखंड के खैरा गढ़िया वार्ड नंबर 16 देवीगंज के रहने वाले 35 साल के विकेश बहरदार पिता रामचंद्र बहरदार है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां युवक के पिता ने बताया कि विकेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। बताया जा रहा है कि युवक शादी को लेकर इसतरह से कई बार बिजली के खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास पहले भी कर चुका है। इसके बाद पुलिस ने बांड बनवाकर युवक को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। अब युवक का टावर पर चढ़कर शोर मचाने का विडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।