ब्रेकिंग
दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?दो घंटे के भीतर पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, लूट में शामिल तीन बदमाश गिरफ्तारलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?

Road Accident in bihar : BA की परीक्षा देने जा रही युवती की मौत, बेलगाम ट्रक ने रौंदा

Road Accident in bihar : अब एक ताजा मामला अररिया से निकलकर सामने आ रहा है। जहां BA की परीक्षा देने जा रही युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Road Accident in bihar : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला अररिया से निकलकर सामने आ रहा है। जहां BA की परीक्षा देने जा रही युवती की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, अररिया में एक सड़क हादसे में परीक्षा देने कॉलेज जा रही छात्रा की मौत हो गयी। यह घटना अररिया फारबिसगंज मार्ग में एनएच 27 पर गोढ़ी चौक के समीप की है। युवती को बाइक पर बैठाकर उसके पिता कॉलेज लेकर जा रहे थे। जहां बीए फाइनल इयर की परीक्षा में युवती को शामिल होना था। लेकिन कॉलेज पहुंचने से पहले ही रास्ते में एक ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में युवती की मौत हो गयी जबकि उसके पिता गंभीर रूप से जख्मी हैं। 


बताया जा रहा है कि, अररिया फारबिसगंज मार्ग में एनएच 27 पर गोढ़ी चौक के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पिता व पुत्री को रौंद दिया, जिससे पुत्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल पिता को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल का इलाज किया जा रहा है। 


इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मृत युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करने की प्रक्रिया की जा रही है। मृत युवती की पहचान फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के अमहरा पंचायत के बाघमारा वार्ड संख्या 03 निवासी मनोज कुमार मंडल की 18 वर्षीय बेटी पुष्पा कुमारी बताई जा रही है।

संबंधित खबरें