ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

राजद विधायक ने कोरोना को हराया, कोविड सेंटर से MLA को मिली छुट्टी

ARARIA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन दूसरी ओर स्वस्थ होने वाले मरीजों का औसत भी ठीक माना जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर अररिया से सामने आ रही है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARARIA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. लेकिन दूसरी ओर स्वस्थ होने वाले मरीजों का औसत भी ठीक माना जा रहा है. इस वक्त एक ताजा खबर अररिया से सामने आ रही है. कोरोना संक्रमित पाए गए राजद के विधायक शाहनवाज आलम को कोविड सेंटर से छुट्टी दे दी गई है.


इलाज के बाद कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाए गए अररिया के जोकीहाट से राजद विधायक शाहनवाज आलम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट देते हुए ताली बजाकर कोविड सेंटर से उन्हें छुट्टी दी है. बता दें कि 1 जुलाई को विधायक शाहनवाज आलम कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद एमएलए को कुशियार गांव स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने कोविड सेंटर में रखा गया था और उनका इलाज चल रहा था.


अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद विधायक ने बताया कि क्षेत्र की जनता की दुआओं के कारण उन्होंने कोरोना को मात दे दी है. उन्होंने कोरोना की रोकथाम को लेकर आम लोगों से अपील की कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख़ास ख्याल रखें और इसके साथ ही मास्क का उपयोग भी करें.

टैग्स