ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पीएम मोदी के कार्यक्रम से लौट रहे BJP कार्यकर्ता की मौत, अस्पताल में बवाल

ARAIA : बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. मंगलवार को उन्होंने कई चुना

पीएम मोदी के कार्यक्रम से लौट रहे BJP कार्यकर्ता की मौत, अस्पताल में बवाल
First Bihar
2 मिनट

ARAIA :  बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे और आखिरी चरण के लिए चुनाव प्रचार चल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं. मंगलवार को उन्होंने कई चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान एक अप्रिय घटना भी हुई. पीएम मोदी की चुनावी जनसभा से लौट रहे बीजेपी के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल में काफी बवाल मचाया. 


मंगलवार को फारबिसगंज हवाई अड्डा स्थित पीएम नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा देख वापस लौट रहे 70 साल के एक बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई. मृतक की पहचान पलक दास रजक के रूप में की गई है, जो गोपालगंज मझवा वार्ड संख्या 8 निवासी स्वर्गीय सोफी रजक के बेटे बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार को वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा की समाप्ति के बाद घर लौटने के समय काफी भीड़ थी. भीड़ में चलने के कारण वह परेशान हो गए और अचानक उसे चक्कर आने लगा.  जब तक लोग कुछ समझ पाते इसी बीच उसकी मौत हो गई.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आनन-फानन में उसे बाइक पर ही स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ शीला ने उसे मृत घोषित कर दिया.  घटना के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और आरोप लगाया कि मोदी की इतनी बड़ी सभा में ऐसे लोगों के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई थी. जगह पर ना तो उन्हें एंबुलेंस मिला और ना ही किसी ने किसी तरह का सहयोग किया. 

टैग्स