ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना के बाद अब अररिया में बनेगा चिड़ियाघर, विज़िटर्स को मिलेगी कई सुविधा

ARARIA: पटना चिड़ियाघर के बाद अब अररिया में चिड़ियाघर बनाया जाएगा, जो बिहार का सबसे बड़ा जू होगा। इसको बनाने के लिए राज्य सरकार ने जमीन की परमिशन दे दी है। इस जू का निर्माण अररिया के रानीगंज में होगा

पटना के बाद अब अररिया में बनेगा चिड़ियाघर, विज़िटर्स को मिलेगी कई सुविधा
First Bihar
2 मिनट

ARARIA: पटना चिड़ियाघर के बाद अब अररिया में चिड़ियाघर बनाया जाएगा, जो बिहार का सबसे बड़ा जू होगा। इसको बनाने के लिए राज्य सरकार ने जमीन की परमिशन दे दी है। इस जू का निर्माण अररिया के रानीगंज में होगा। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सेंट्रल जू अथॉरिटी सीजेडए की ओर से चिड़ियाघर बनाने के लिए पहले चरण पर हरी झंडी मिल गई है। 


वहीं सीजेडए ने रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें हॉस्पिटल, क्वारंटीन रूम, फूड स्टोर, पदाधिकारी बिल्डिंग सहित अन्य तरह की व्यवस्था के अलावा आगंतुकों के लिए दी जाने वाली सुविधा और तमाम जानकारियां देनी थी। विभाग ने ये रिपोर्ट बनाकर सेंट्रल जू अथॉरिटी को भेजा है। जून में सीजेडए इसपर स्वीकृति देगी। ये चिड़ियाघर करीब 289 एकड़ जमीन पर 2023 के दिसंबर तक बना लिया जाएगा। 2022-23 वित्तीय वर्ष में चिड़ियाघर बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। 


आपको बता दें कि वर्तमान में अररिया के रानीगंज में 289 एकड़ में जंगल है और लगभग ढाई एकड़ में तालाब है। तालाब के बीच में दो टापू भी हैं। ये जगह चिड़ियाघर बनाने के लिए उत्तम माना जा रहा है। इस तालाब में विजिटर्स बोटिंग कर सकेंगे। 


अररिया में बनने वाला चिड़ियाघर पटना जू से बड़ा होगा, क्योंकि यहां क्षेत्रफल ज्यादा है। हालांकि पटना का चिड़ियाघर जानवर के मामले में देश के सात चिड़ियाघर में शामिल है। पटना का चिड़ियाघर 153 एकड़ जमीन में बना हुआ है। अररिया में चिड़ियाघर 289 एकड़ जमीन में बनना है। 


टैग्स