ब्रेकिंग
लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान✦लालू यादव के बाल संवारते दिखीं रोहिणी आचार्य, पिता के साथ भावुक पल का वीडियो किया शेयर✦आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, गांव वालों ने रंगेहाथ पकड़ा... फिर जो हुआ✦उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले रामविलास की पुण्यतिथि पर लखनऊ में जुटान, चिराग के बुलावे पर पहुंचे CM योगी✦Bihar Crime News : बेटे की हत्या का केस, पिता शिकायतकर्ता और मां गवाह... फिर क्यों जारी हो गया दोनों के खिलाफ वारंट?✦बिहार के एक करोड़ परिवार बनेंगे उद्यमी, 'मेड इन बिहार' को मिलेगी प्राथमिकता; सीएम सम्राट ने बताया सरकार का प्लान

त्योहारों से पहले भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी सख्ती, SP ने चेकपोस्ट और BPO का किया निरीक्षण; दिए अहम निर्देश

Bihar News: त्योहारों से पहले भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। अररिया के सिकटी सीमाई क्षेत्र में SP जितेंद्र कुमार ने SSB की BOP और चेकपोस्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों को सघन जांच, संयुक्त पेट्रोलिंग समेत अन्य जरूरी निर्देश दिए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर एसपी जितेंद्र कुमार ने अररिया के सिकटी प्रखंड से सटे सीमाई क्षेत्र का निरीक्षण किया। 



इस दौरान उन्होंने एसएसबी की बीओपी और चेकपोस्ट का जायजा लिया और अधिकारियों से सीमा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। एसपी ने सीमा पार से आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच करने और एसएसबी व बिहार पुलिस के बीच बेहतर समन्वय के साथ संयुक्त पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए।



उन्होंने कहा कि पिछले आठ महीनों में बॉर्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है, जिसके परिणामस्वरूप नारकोटिक्स, शराब और तस्करी के अन्य सामान की बरामदगी हो रही है। उन्होंने कहा कि नो मेंस लैंड क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के साथ नए अतिक्रमण पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। 



बॉर्डर क्षेत्र का निरीक्षण करने का उद्देश्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को चुस्त-दुरुस्त रखना तथा सीमा से जुड़ी गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है। इससे पहले मंगलवार को एसपी ने घूरना और बसमतिया थाना क्षेत्र से लगने वाली भारत-नेपाल सीमा का भी निरीक्षण किया था।

रिपोर्ट- राकेश भगत, अररिया