ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार : घर में खाना खा रहे थे 3 मासूम, अचानक लगी आग में झुलसकर दो की हो गई मौत

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां आग में झुलसकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खुटहा बैजनाथपुर पंचायत स्थित पूर्वी चरैया की है। यहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते भय

बिहार : घर में खाना खा रहे थे 3 मासूम, अचानक लगी आग में झुलसकर दो की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां आग में झुलसकर दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना खुटहा बैजनाथपुर पंचायत स्थित पूर्वी चरैया की है। यहां शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने देखते ही देखते भयानक रूप धारण कर लिया। आग में झुलसकर जहां दो बच्चों की दर्जनाक मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
 

मृतकों की पहचान मंटू मेहता की डेढ वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी और अनिल मेहता के 12 वर्षीय बेटा अंकित कुमार के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से झुलसी 6 वर्षीय रोशनी कुमारी का इलाज पूर्णिया में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर तीनों बच्चे घर में खाना खा रहे थे। घर में दो महिलाएं भी थी वहीं बाकी लोग गेहूं की फसल काटने के लिए खेतों की ओर गए थे।


इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। जब तक लोगों ने आग पर काबू पाया तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस चुके थे। आनन-फानन में तीनों बच्चों को इलाज के लिए भरगामा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने लक्ष्मी कुमारी को मृत घोषित कर दिया।वहीं दो अन्य बच्चों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया में इलाज के दौरान 12 वर्षीय अंकित की भी मौत हो गई। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स