ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार : बाइक सवार की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, बंजारों की कई झोपड़ियों को लगाई आग

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। घटना आरएस ओपी क्षेत्र के रजोखर की है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर जा रह

बिहार : बाइक सवार की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा, बंजारों की कई झोपड़ियों को लगाई आग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया। घटना आरएस ओपी क्षेत्र के रजोखर की है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर जा रहे युवक के सिर पर पेड़ की डाल गिर गई। सिर में गहरी चोल लगने के कारण उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने पास में ही मौजूद बंजारों की झोपड़ियों को आग लगा दिया।


जिससे बंजारों के कई घर जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक बंजारा समाज के लोग जलावन के लिए एक पुराने पेड़ की डाल काट रहे थे। इसी दौरान पेड़ की डाल नीचे बाइक से जा रहे युवक के सिर पर गिर गई। जिससे गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक युवक की पहचान संतोष भगत के रूप में की गई है, जो अररिया से रानीगंज की तरफ जा रहा था। घटना से गुस्साई भीड़ ने बंजारों की झोपड़ियों को आग के हवाले कर दिया। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि बंजारों ने खुद से अपनी झोपड़ियों को आग लगा दिया और मौके से फरार हो गए।


इधर, मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया। हंगामे की सूचना के बाद अररिया अनुमंडल पदाधिकारी और अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।

टैग्स