ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar News: अररिया में ASI की पीट-पीटकर हत्या, अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला

Bihar News: बिहार के अररिया में अपराधियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला हुआ है। ग्रामीणों ने ASI की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

 Bihar News
अररिया में ASI की पीट-पीटकर हत्या
© First Bihar
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बिहार के अररिया से है, जहां पुलिस टीम पर हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है, जिसमें एक ASI की जान चली गई है। ग्रामीणों ने फुल्काहा थाने के ASI राजीव कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।


बताया जा रहा है कि अपराधी को पकड़ने पुलिस की टीम लक्ष्मीपुर गांव गयी थी। जहां अपराधी को छुड़ाने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस पर ही धावा बोल दिया। ग्रामीणों ने अररिया के फुलकाहा थाना के एएसआई राजीव कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक दारोगा राजीव कुमार मल्ल फुलकाहा थाने में तैनात थे। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल लाया है।


वहीं एसपी ने अपराधी को छुड़ाने क्रम में धक्का मुक्की से पुलिस पदाधिकारी की मौत की पुष्टि की है। दरअसल नरपतगंज में एक अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेरेबंदी की थी। फरार अपराधी को लेकर पुलिस के पास जानकारी मिली थी कि वह एक समारोह में भाग लेने के लिए अपने गांव पहुंचा था। पुलिस ने घेरेबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार भी कर लिया लेकिन बाद में ग्रामीणों ने धावा बोल दिया। उग्र ग्रामीणों ने एएसआई की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता