ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : अनियंत्रित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, हादसे के बाद लोगों में मची तेल लूटने की होड़

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां तेज गति से आ रही एक टैंक लॉरी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य सड़क मार्ग पर मिर्जापुर के पास की है। टैंक लॉरी के प

बिहार : अनियंत्रित होकर पलटा तेल से भरा टैंकर, हादसे के बाद लोगों में मची तेल लूटने की होड़
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA : खबर अररिया से है, जहां तेज गति से आ रही एक टैंक लॉरी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य सड़क मार्ग पर मिर्जापुर के पास की है। टैंक लॉरी के पलटने के बाद उसमें भरा तेल जमीन पर गिरने लगा। इस बात की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को लगी। भारी संख्या में लोग तेल लूटने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसको जितना हाथ लगा तेल लूटकर चलता बना।


जानकारी के मुताबिक रविवार को कोलकाता से पेट्रोलियम पदार्थ लेकर एक टैंक लॉरी नेपाल के लिए निकली थी। जैसे ही टैंक लॉरी फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग के मिर्जापुर के पास पहुंची अनियंत्रित होकर मक्के के खेत में पलट गयी। जिसके बाद ग्रामीणों ने टैंक लॉरी से जमकर तेल की लूट की। इस दौरान ग्रामीणों में काफी देर तक तेल लूटने की होड़ मची रही।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तेल लूट रहे लोगों को काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से खदेड़ दिया। हालांकि तबतक आधे से अधिक तेल की लूट हो चुकी थी। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोग त्रस्त हो गए हैं। कीमतों में लगातार वृद्धि से इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

टैग्स