ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

पुलिसवालों से भिड़े महागठबंधन के कार्यकर्ता, भारत बंद के दौरान दोनों में झड़प

ARARIA : किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद में तमाम विपक्षी दल भी शामिल हैं. राजनीतिक दलों का पूरा सपोर्ट इस आंदोलन को मिल रहा है. 8 दिसंबर को बुलाये गए भारत बंद का असर

पुलिसवालों से भिड़े महागठबंधन के कार्यकर्ता, भारत बंद के दौरान दोनों में झड़प
First Bihar
2 मिनट

ARARIA :  किसानों द्वारा बुलाये गए भारत बंद में तमाम विपक्षी दल भी शामिल हैं. राजनीतिक दलों का पूरा सपोर्ट इस आंदोलन को मिल रहा है. 8 दिसंबर को बुलाये गए भारत बंद का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. राज्य के अररिया जिले में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं और पुलिसवालों के बीच झड़प की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि दोनों आमने-सामने हो गए हैं.


भारत बंद के दौरान बिहार के विभिन्न जिलों में सुबह से ही बंद समर्थकों ने तमाम स्टेशनों पर ट्रेनों को रोका. भारत बंद के समर्थन में बिहार में पूरा विपक्ष समर्थन में उतर गया है. राजद, कांग्रेस और वामपंथी दलों समेत विभिन्न संगठनों ने भारत बंद को समर्थन देेते हुए अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं. मुजफ्फरपुर, पटना, आरा, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, सुपौल, दरभंगा और समस्तीपुर जिले में सड़क जाम कर बाजारों को बंद किया गया. 


अररिया जिले में बंद के दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता काफी उग्र हो गए. अररिया के फारबिसगंज में भारत बंद में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता और पुलिस भिड़ गए. पुलिस की केस दर्ज करने और गाड़ी चढ़ाने पर भड़के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस को चुनौती दे डाली. इस दौरान पुलिस की भाषा से आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हिम्मत है तो गोली चलाइये.