ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अररिया DM ने कुर्साकांटा प्रखंड का लिया जायजा, ऐतिहासिक सुन्दरीनाथ धाम में इनायत खान ने की पूजा-अर्चना

ARARIA: अररिया जिले की नव पदस्थापित DM इनायत खान ने शनिवार को कुर्साकांटा प्रखंड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक सुन्दरीनाथ धाम में जाकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक औ

अररिया DM ने कुर्साकांटा प्रखंड का लिया जायजा, ऐतिहासिक सुन्दरीनाथ धाम में इनायत खान ने की पूजा-अर्चना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया जिले की नव पदस्थापित DM इनायत खान ने शनिवार को कुर्साकांटा प्रखंड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक सुन्दरीनाथ धाम में जाकर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। मंदिर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी उन्होंने मंदिर के पुजारी सिहेश्वर गिरी से ली।


डीएम इनायत खान ने इस दौरान मंदिर के सौंदर्यीकरण के कार्यों का भी जायजा लिया। डीएम के आगमन की सूचना मिलते ही लोग उन्हें देखने के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। डीएम के रूप में योगदान करने के बाद शनिवार को पहली बार इनायत खान कुर्साकांटा पहुंची थी। 


उन्होंने प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर बकरा नदी पर बन रहे पड़रिया घाट पर पुल जो कुर्साकांटा एवं सिकटी प्रखंड को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कटान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बीडीओ रेखा कुमारी एवं सीओ श्यामसुंदर से भी डीएम इनायत खान ने विभिन्न विषयों के बारे में पूछताछ की। 


डीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है उनमें पारदर्शिता के साथ उनका क्रियान्वयन करने का निर्देश साथ चल रहे बीडीओ को दिया। सीमा सड़क का अवलोकन कर वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। कुर्साकांटा में नवनिर्मित मछली शेड का भी निरीक्षण किया फिर प्रखण्ड मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

टैग्स