ब्रेकिंग
बिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीबिहार के इस रेल रूट पर बिछेगी नई रेल लाइन, 1692 करोड़ रुपये होंगे खर्च; 60 किमी में बनेंगे 5 नए स्टेशनDSP रणजीत रजक को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति का केस रद्द; चार साल में चार्जशीट दाखिल नहीं कर सकी EOU10वीं पास और ITI वालों के लिए रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, इतने पदों पर भर्ती; बिना परीक्षा मेरिट से होगा सीधा चयनशराब तस्करी के विरोध पर खूनी खेल, बड़े ने छोटे का गला रेतकर की हत्या; इलाके में सनसनीVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटी

बिहार के AIMIM विधायक से दूसरी बार मांगी पांच लाख की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर हत्या की धमकी

Bihar News: AIMIM विधायक मुर्शीद आलम को डेढ़ महीने में दूसरी बार 5 लाख की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट से AIMIM विधायक मुर्शीद आलम को डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार अज्ञात कॉलर ने खुद को पूर्णिया का साजिद आलम बताते हुए 5 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी।


विधायक ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम 5:46 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें कॉलर ने पहले अपना नाम नहीं बताया, लेकिन खुद को पूर्णिया का रहने वाला कहा। उसने धमकी भरे लहजे में 5 लाख रुपये देने को कहा। इसके बाद शाम 7:09 बजे व्हाट्सएप कॉल के जरिए फिर संपर्क किया गया, जहां कॉलर ने अपना नाम साजिद आलम बताते हुए पैसे खाते में भेजने को कहा।


मुर्शीद आलम के अनुसार, उन्होंने कॉलर से कहा कि वह अपना कोई व्यक्ति भेज दे, जिसे रकम दी जा सके, लेकिन इसके बाद कॉल काट दिया गया। इस संबंध में विधायक ने पलासी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपी को ट्रैक किया जा रहा है। सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।


बता दें कि इससे पहले 6 मार्च को भी विधायक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उस मामले में कॉलर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवादा से एक नाबालिग को पकड़ा था, जो नालंदा का निवासी था। पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाओं में शामिल आरोपी अलग-अलग हो सकते हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता