ब्रेकिंग
दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप ✦दामाद को डिफेंडर और बेटे को BMW गिफ्ट करेंगे अनंत सिंह, बेटी की शादी में लग्जरी तोहफों की चर्चा!✦ पटना में वाटर मेट्रो की शुरुआत, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, निशांत कुमार के लिए भी मंगवाना झंडा✦गया के एक्साइज ASI पर POCSO केस...पिता को सुलाकर नाबालिग से गंदी हरकत का आरोप, झारखंड में हुआ कांड... ✦ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम✦खगड़िया के पूर्व SP भानु प्रताप सिंह की पत्नी समेत 8 लोगों पर FIR, SHO से पिस्टल छीनने का आरोप

अररिया के सांसद प्रदीप सिंह ने शकील सैफी से भेंटकर ईद की दी बधाई, अररिया में निवेश को दिया न्योता

वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन एवं फिल्म इंडस्ट्री सहित कई उद्योगों को मालिक शकील सैफी से मिलकर सांसद ने अररिया में मक्का एवं मखाना से जुड़े उद्योग सहित अन्य इंडस्ट्रीज के लिए निवेश करने की अपील की।

BIHAR POLITICS
ईद की बधाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ईद को लेकर जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। ईद के मौके पर सांसद ने दिल्ली में जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और देश के बड़े कारोबारी शकील सैफी से उनके आवास पर जाकर ईद की बधाई दी।


वर्ल्ड पीस हार्मनी के चेयरमैन एवं फिल्म इंडस्ट्री सहित कई उद्योगों को संचालित करने वाले शकील सैफी से सांसद ने अररिया जिले में मक्का एवं मखाना से जुड़े उद्योगों सहित अन्य उद्योगों की संभावना को लेकर लंबी बातचीत की और उनसे जिला में उद्योग धंधे स्थापित करने और अन्य कारोबार में निवेश करने की अपील की।


शकील सैफी ने नेपाल और बांग्लादेश सीमा से जुड़े अररिया सहित सीमांचल की वस्तु स्थिति और व्यवसायिक कारोबार को लेकर सांसद से कई अहम जानकारी ली। उन्होंने अररिया में निवेश का सांसद को भरोसा दिलाया। इससे पहले आवास पर ईद की बधाई देने के लिए पहुंचे सांसद प्रदीप कुमार सिंह का शकील सैफी ने माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद ने भी उन्हें माला पहनाकर अभिवादन को स्वीकार किया।