ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

अररिया मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, जेल प्रशासन ने साधी चुप्पी, अस्पताल अधीक्षक बोले..डेड बॉडी का इलाज थोड़े ही ना होता है

ARARIA: अररिया मंडलकारा में एक विचाराधीन कैदी नरेश धरकार की संदिग्ध मौत हो गयी है। इस मामले पर जेल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। ज

अररिया मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, जेल प्रशासन ने साधी चुप्पी, अस्पताल अधीक्षक बोले..डेड बॉडी का इलाज थोड़े ही ना होता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARARIA: अररिया मंडलकारा में एक विचाराधीन कैदी नरेश धरकार की संदिग्ध मौत हो गयी है। इस मामले पर जेल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। जेलर हेम हेम्ब्रम ने बताया कि उसकी तबीयत खराब थी। इसलिए इलाज के लिए उसे अस्पताल भेजा गया था।


जबकि सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र प्रसाद का कुछ अलग ही कहना है उन्होंने बताया कि कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. जीतेंद्र प्रसाद ने कहा कि मंगलवार की सुबह डॉ. बीके मिश्रा ड्यूटी पर थे तब कैदी नहीं एक डेड बॉडी आई थी। 


डॉ. जीतेंद्र प्रसाद ने कहा कि सदर अस्पताल में लाने से पहले ही कैदी की मौत हो चुकी थी। डेड बॉडी का इलाज थोड़े ही ना होता है। यदि अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई होती तो हमलोग डेथ सर्टिफिकेट देते। जाहिर है जेल प्रशासन इस मामले में कुछ ना कुछ छिपा रहा है। कैदी की संदिग्ध मौत पर जेल प्रशासन द्वारा खुलकर बातें नहीं रखी जा रही है।