ब्रेकिंग
JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात की15 दिन की छुट्टी मंजूर, शिवहर SP को मिला अतिरिक्त प्रभार✦बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, सी. के. अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव; अरविन्द चौधरी को अतिरिक्त प्रभार

Bihar Teacher News: इन शिक्षकों ने हैंडवाश-बल्ब-बेडशीट तक चुरा लिया, चोरी करते CCTV में कैद हुई 4 गुरुजी की तस्वीर...

Bihar Teacher News: अररिया के डायट सेंटर में चार शिक्षकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है. चारों शिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान डायट सेंटर से हैंडवॉश, बल्ब और बेडशीट समेत अन्य सामानों की चोरी कर ली. चोरी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई हैं.

Bihar Teacher News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher News: बिहार के अररिया स्थित फारबिसगंज में शिक्षकों की शर्मनाक करतूत सामने आई है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के रहने के लिए तमाम तरह की व्यवस्था की गई थी। यहां प्रशिक्षण पाने वाले चार शिक्षकों ने हैंडवाश, बल्ब से लेकर बेडशीट तक चुरा लिया। शिक्षकों की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, फारबिसगंज ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आरोपी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा हैं। जिन चार शिक्षकों को डायट सेंटर से चोरी करता हुआ पाया गया है उनमें मोहम्मद नुरूल इस्लाम, मोहम्मद मजहर आलम, मोहम्मद नियाज आलम और मोहम्मद तौकीर आलम शामिल हैं। इन चारों की डायट सेंटर में चोरी करने का फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।


फारबिसगंज डायट सेंटर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। पत्र में कहा गया कि ये सभी शिक्षक प्रथम दिन से ही संस्थान में प्रशिक्षणरत थे। प्रशिक्षण को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने हेतु भोजन के साथ साथ सभी प्रकार की सामाग्रियों, हेन्ड वॉश, बल्ब, बाल्टी, मग, मछरदानी, इत्यादि उपलब्ध कराई जाती हैं।


लेकिन इन चारों शिक्षकों द्वारा बल्ब, बैडशीट, चाय की कप, हेन्ड वॉश डिसपेंसर जैसी अति महत्वपूर्ण सामाग्रियों को चोरी करते हुए देखा गया है, जो संस्थान के CCTV कैमरा में कैद है एवं अतिरिक्त जाँच में कुछ सामग्रियाँ जो संस्थान की है इनके निजी वाहन एवं इनको आवंटित कमरों से भी बरामद किए गए हैं।


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) फारबिसगंज, ने अनुरोध किया है कि सभी आरोपी शिक्षकों के खिलाफ अनुशानिक कार्रवाई किया जाय तथा इनके द्वारा संस्थान को पहुंचाई गई छति लगभग आठ हजार की राशि वसुल कर संस्थान के बैंक खाता में जमा कराया जाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता