ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर कसाप गांव के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में 56 वर्षीय अशोक कुमार सिंह और उनके 32 वर्षीय बेटे मुनमुन सिंह की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के समीप बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों को इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। जख्मी युवक का इलाज कराया जा रहा है।



मृतकों में इमादपुर थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव निवासी 56 वर्षीय अशोक कुमार सिंह और उनके 32 वर्षीय पुत्र मुनमुन सिंह शामिल हैं। वहीं जख्मी युवक उसी गांव के संतोष सिंह का 21 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार है। मृतक के परिजनों के अनुसार, एक दिन पूर्व मारपीट के मामले में अशोक कुमार सिंह के पुत्र मुन्ना सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।



बुधवार को अशोक कुमार सिंह अपने पुत्र मुनमुन सिंह और गांव के ही भतीजे छोटू कुमार के साथ बाइक से आरा जेल में बंद मुन्ना सिंह से मुलाकात करने आए थे। मुलाकात के बाद दोपहर में तीनों बाइक से वापस अपने गांव विशनपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान कसाप गांव के समीप आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।



घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए अशोक कुमार सिंह और मुनमुन सिंह को पटना रेफर किया गया, लेकिन पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना में शामिल डंपर और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता