ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

आरा में स्वर्ण कारोबारी लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

ARA : भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा के एक बड़े स्वर्ण कारोबारी के लापता होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कारोबारी डॉ हरी जी गुप्ता लापता हैं और

आरा में स्वर्ण कारोबारी लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका
First Bihar
2 मिनट

ARA : भोजपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। आरा के एक बड़े स्वर्ण कारोबारी के लापता होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कारोबारी डॉ हरी जी गुप्ता लापता हैं और परिजनों ने उनके अपहरण की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर से ही स्वर्ण कारोबारी लापता हैं और जब देर शाम तक वह घर नहीं लौटे तो आखिरकार परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।



हरि जी गुप्ता की गिनती आरा के बड़े स्वर्ण कारोबारी के तौर पर होती है। आरा के अलावे पटना में भी इनकी कई दुकानें हैं। पटना के राम नगरी आशियाना नगर स्थित शिवम ज्वेलर्स और चांदमारी रोड स्थित हरिओम ज्वेलर्स भी इन्हीं की है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर हरि जी गुप्ता मोती टोला बलुआही स्थित अपनी दुकान से मोटर पार्ट्स के दुकानदार अमरलाल से किराया लेने के लिए निकले थे लेकिन घर वापस नहीं लौटे उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। घटना के बाद उनकी पत्नी ललिता गुप्ता ने अपहरण की आशंका जताई है।



आरा शहर में उनकी टीम ज्वेलरी शॉप से कनक ज्वेलर्स जेल रोड में है जबकि बड़ी मस्जिद के पास हरिकेश ज्वेलर्स और गोपाली चौक पर हरिनारायण ज्वेलर्स भी इन्हीं की दुकान है।

टैग्स