ब्रेकिंग
मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦मधुबनी में महिलाओं ने डीएम आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ा, पुलिस फायरिंग में एक की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा✦गया में 7 हजार रुपये घूस लेते दो सरकारी अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने दोनों को रंगे हाथ दबोचा✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में जुटेंगे बड़े सितारे! 10 बीघे में पंडाल, थार-बाइक और स्कूटी जीतने का मौका✦नदियों की गाद से बिहार में बनेंगी सड़कें, सीएम सम्राट चौधरी और नितिन गडकरी की मौजूदगी में MoU

अनशन पर बैठे STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक, मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा घेराव की दी चेतावनी

BEGUSARAI: बेगूसराय में टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने डीएम ऑफिस पर आज विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। दरअसल टी

अनशन पर बैठे STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक, मांग पूरी नहीं होने पर विधानसभा घेराव की दी चेतावनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के बैनर तले दर्जनों शिक्षकों ने डीएम ऑफिस पर आज विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया। दरअसल टीईटी एसटीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों को नवनियुक्त मानकर वेतन कटौती करने का आदेश सरकार ने दिया है इसी के विरोध में शिक्षकों ने अनशन शुरू किया है। 


इनकी मांग है कि एनआईओएस से प्रशिक्षित शिक्षकों को बैगर कटौती या पुर्न निर्धारण के वेतन एवं बकाया वेतन का भुगतान करने, अप्रैल 2021 को 15% वेतन वृद्धि के उपरांत बकाया अंतर वेतन का अविलंब भुगतान करने ,स्थानीय निकायों में कार्यरत शिक्षकों सहित सभी कोटि के शिक्षकों को सूची उपलब्ध कराने, नगर निकाय के सीमा से 8 किलोमीटर की विद्यालय के शिक्षकों को मार्च माह के वेतन के साथ-साथ शहरी आवास भत्ता का भुगतान करने, प्रारंभिक विद्यालयों में शिक्षकों को वरीयता क्रम सुनिश्चित करने, माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का स्थानांतरण करने सहित 11 मांगों को लेकर अनशन किया गया है। 


संघ के जिला महासचिव और शिक्षकों ने बताया कि 2014 में शिक्षकों की नियुक्ति की गई लेकिन उन्हें प्रशिक्षित होने में सरकार की वजह से मई 2019 में रिजल्ट दिया गया और अब सरकार इन्हें नवनियुक्त 2019 से मानकर वेतन कटौती करने का आदेश दिया है इसी के विरोध में  विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है अगर इनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे विधानसभा घेराव करने की चेतावनी दी है।


अनिश्चितकालीन अनशन पर अमीन सादिक और सुदर्शन यदूवंशी बैठे हैं और कार्यक्रम का संचालन गोपगुट के प्रदेश कोषाध्यक्ष राहुल विकास कर रहे थे | मौके पर संगठन के जिला उपाध्यक्ष रामकरण चौरसिया, धर्मांशु झा जिला संयोजक सरोज कुमार सिंह, जिला सचिव सचिंद्र कुमार, जिला प्रवक्ता रंधीर कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रौशन यादव, जिला सह कोषाध्यक्ष नीरज नयन कार्यालय सचिव विकास कुमार, अभिषेक रंजन, घनश्याम कुमार, सुंदरेश कुमार बबलु, धर्मेंद्र कुमार, चंदन शर्मा, प्रशांत चंद्र झा, मृत्यूंजय पाठक, राजीव कुमार, अजय कुमार साह, रीना कुमारी, अमित कुमार, रामानंद पासवान, मो. इरशाद, मो. गालिब, जमील अख्तर सिक्की सिन्हा, मुकेश महतो, मो. इश्तियाक त्रिभुवन कुमार समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे|

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता