ब्रेकिंग
मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त✦मुंगेर में गांव वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी, कुछ घंटे बाद ही पत्नी को छोड़ फरार हुआ दूल्हा✦दोस्त निकला जिगरी दोस्त का कातिल, पत्नी पर बुरी नजर रखने के विवाद में पिता-चाचा के साथ मिलकर कर दी हत्या✦अनंत सिंह की बिटिया की शादी में 15 लाख खर्च करने का ऐलान, मुंहबोले भांजे ने कहा..मामू की बेटी की शादी में सौ खस्सी करेंगे कुर्बान ✦मोतिहारी में CBI की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए डाक अधीक्षक, दफ्तर में छापेमारी से हड़कंप✦छठ से पहले बेगूसराय में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर चुलाई शराब और 200 किलो जावा महुआ बरामद, 4 भट्ठियां भी ध्वस्त

अनियंत्रित ट्रक ने थाने की गाड़ी में मारी टक्कर, दारोगा समेत कई होमगार्ड जवान घायल

SIWAN: खबर सिवान जिले की है, जहां एक ट्रक ने गश्ती पर लगे मुफस्सिल थाने की गाड़ी में ठोकर मार दी। घटना की चपेट में आने से थाने का बोलेरो पूरी तरह टूट गया। वहीं, एएसआई रमेश कुमार समे

अनियंत्रित ट्रक ने थाने की गाड़ी में मारी टक्कर, दारोगा समेत कई होमगार्ड जवान घायल
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: खबर सिवान जिले की है, जहां एक ट्रक ने गश्ती पर लगे मुफस्सिल थाने की गाड़ी में ठोकर मार दी। घटना की चपेट में आने से थाने का बोलेरो पूरी तरह टूट गया। वहीं, एएसआई रमेश कुमार समेत कई होमगार्ड जवान को गंभीर चोटें भी आई है। ये सभी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 





घटना उस वक्त की है, जब देर रात यानी 12:30 बजे दिवाली की धूम थी। घायलों को सिवान के सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दरअसल, रात में मुफस्सिल थाने के ASI रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम सिधवल-जमसिकरी के तरफ गश्ती कर रही थी। तभी सामने से एक ट्रक आया और थाने की बोलेरो में टक्कर मार दी।  




घटना को लेकर एएसआई रमेश ने बताया कि वो लोग सिधवल मोड़ पर बोलेरो को खड़ी कर बैठे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने बोलेरो में ठोकर मार दी। जिस ट्रक से ये हादसा हुआ है उसका नंबर BR3G7121 है। घटना में होमगार्ड के जवान अरविंद, अंकेश, सोनू घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। 

टैग्स