ब्रेकिंग
विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब

अनियंत्रित कार पुल से गड्ढे में गिरी, हादसे में एक की मौत चार की हालत नाजुक

SAHARSA: सहरसा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनियंत्रित कार पुल के बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना

अनियंत्रित कार पुल से गड्ढे में गिरी, हादसे में एक की मौत चार की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनियंत्रित कार पुल के बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। 


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी। जिसमें कुल पांच लोग सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पुल से एक गड्ढे में गिर गयी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है। वही चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। 


आनन-फानन में सभी घायलों को पहले सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति को देखते हुए सहरसा के निजी नर्सिंग होम में रेफर किया गया है। 


घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैनचक के पास की है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

टैग्स