ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

अनियंत्रित ऑटो के पेड़ से टकराने से 3 बुजुर्गों की मौत, 7 की हालत गंभीर, मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने जमुई से गोड्डा जा रहे थे सभी

JAMUI: जमुई से गोड्डा जाने के दौरान एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घटना बांका के

अनियंत्रित ऑटो के पेड़ से टकराने से 3 बुजुर्गों की मौत, 7 की हालत गंभीर, मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने जमुई से गोड्डा जा रहे थे सभी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई से गोड्डा जाने के दौरान एक ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गये। घटना बांका के दुधारी मोड़ की है जहां इस हादसे के बाद अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


बताया जाता है कि ऑटो पर 10 बुजुर्ग सवार थे। सभी मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने गोड्डा जा रहे थे। बांका के दुधारी मोड़ के पास पहुंचते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी और इस हादसे में तीन वृद्धों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।  


मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के पिडरौन पंचायत के विशनपुर निवासी फुलेश्वर पासवान की पत्नी शारदा देवी (58), प्रसादी यादव (60) और नजारी पंचायत के दुबरातरी निवासी बालदेव राम की पत्नी (60) वर्षीय उषा देवी के रूप में हुई है।  बताया जाता है कि झारखंड के गोड्डा में आंख का ऑपरेशन कराने लक्ष्मीपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के कुल 10 वृद्ध एक आटों पर सवार होकर गोड्डा जा रहे थे। 


तभी बांका जिले के दुधिया मोड के पास वे हादसे के शिकार हो गये। घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बता दें कि जनवरी में स्थानीय कुछ युवकों द्वारा लक्ष्मीपुर मे आंख जांच शिविर लगाया गया था। उक्त शिविर में गोड्डा के चिकित्सक आए हुए थे तब उन्होंने कुछ लोगों को आंख का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई थी और गोड्डा स्थित अपने निजी क्लिनीक में बुलाया था वही जाने के लिए 10 बुजुर्ग ऑटों पर सवार होकर निकले थे। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता