ब्रेकिंग
पटना हाई कोर्ट से विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानतBSEB ने जारी किया पांचवीं सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट, इतने शिक्षक हुए सफल; जल्द होगी काउंसिलिंगSP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्तCorona Alert: आंध्र, महाराष्ट्र और यूपी के बाद बंगाल-बिहार में भी मिले नए मरीज, कोलकाता में 4 और भागलपुर में 2 कोरोना संक्रमित9वीं की छात्रा के साथ चाचा ने दोस्त संग किया गलत काम, स्कूल जाते समय बाइक पर बैठा ले गए आरोपीपटना हाई कोर्ट से विधायक ओसामा शहाब को बड़ी राहत, जमीन विवाद मामले में मिली अग्रिम जमानतBSEB ने जारी किया पांचवीं सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट, इतने शिक्षक हुए सफल; जल्द होगी काउंसिलिंगSP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्तCorona Alert: आंध्र, महाराष्ट्र और यूपी के बाद बंगाल-बिहार में भी मिले नए मरीज, कोलकाता में 4 और भागलपुर में 2 कोरोना संक्रमित9वीं की छात्रा के साथ चाचा ने दोस्त संग किया गलत काम, स्कूल जाते समय बाइक पर बैठा ले गए आरोपी

BIHAR NEWS : 'जैसे हम नीतीश जी के साथ रहे, वैसे ही बेटा निशांत के साथ रहेगा...', पंचायत टैक्स पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- पहले जनता की सुनेंगे फिर बताएंगे कुछ

मोकामा विधायक अनंत सिंह विधानसभा के मानसून सत्र में पहुंचे और पंचायत टैक्स, नीतीश कुमार, निशांत कुमार व तेजस्वी यादव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले जनता से बात करेंगे, पूरी जानकारी लेंगे और फिर किसी मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे।

BIHAR NEWS : 'जैसे हम नीतीश जी के साथ रहे, वैसे ही बेटा निशांत के साथ रहेगा...', पंचायत टैक्स पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- पहले जनता की सुनेंगे फिर बताएंगे कुछ
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

BIHAR NEWS :  बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मोकामा विधायक अनंत सिंह सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पंचायतों में लगाए जा रहे टैक्स को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि वह लंबे समय बाद विधानसभा पहुंचे हैं और पहले जनता से बातचीत कर पूरी जानकारी लेंगे, उसके बाद ही किसी मुद्दे पर अपनी राय रखेंगे।

अनंत सिंह ने कहा, "जैसे ही हम बाहर से आए हैं, बहुत दिन से विधानसभा नहीं आए हैं। पहले जनता की बात सुनेंगे, उसके बाद कुछ बताएंगे। अभी हमको जानकारी भी नहीं है कि टैक्स लग रहा है कि नहीं लग रहा है।" उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के किसी भी विषय पर बयान देना उचित नहीं है। पहले वह पूरे मामले को समझेंगे और फिर अपनी बात रखेंगे।

पंचायत टैक्स पर बोले- पहले जानकारी लेना जरूरी

बिहार में ग्राम पंचायतों द्वारा टैक्स वसूली को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। विपक्ष लगातार सरकार से सवाल पूछ रहा है कि गरीब और ग्रामीण परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है। इसी बीच अनंत सिंह से जब इस मुद्दे पर सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कोई पक्ष लेने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वह पहले अपने क्षेत्र के लोगों से बातचीत करेंगे और जानेंगे कि पंचायत स्तर पर टैक्स को लेकर जनता की क्या राय है। इसके बाद ही वह इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे।

नीतीश कुमार को लेकर पुरानी बात दोहराई

विधानसभा में पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने  पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पहले ही अपनी बात साफ कर दी है। उन्होंने कहा, "हम तो पहले बोल दिए हैं कि नीतीश जी मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे तो चुनाव नहीं लड़ेंगे। यह बात हम पहले बोल दिए हैं, वही बात करेंगे।" अनंत सिंह ने कहा कि वह अपने पुराने बयान पर कायम हैं और आगे भी उसी के अनुसार फैसला करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के साथ अपने राजनीतिक संबंधों को लेकर भी बात रखी।

निशांत कुमार की जमकर तारीफ

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी अनंत सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिस तरह वह नीतीश कुमार के साथ रहे हैं, उसी तरह उनका बेटा निशांत भी निशांत कुमार के साथ रहेगा।अनंत सिंह ने कहा, "जैसे हम नीतीश जी के साथ रहे हैं, वैसे ही हमारा बेटा निशांत जी के साथ रहेगा। निशांत जी स्वास्थ्य विभाग में खूब बढ़िया काम कर रहे हैं।" उन्होंने निशांत कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि आजकल लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। अनंत सिंह ने कहा, "ज्यादा सराहना नीतीश जी के बेटा निशांत जी का ही है और किसी का कोई सराहना नहीं है। सब आदमी निशांत का बड़ाई करने लगा है।"

तेजस्वी यादव की तबीयत पर बोले- जानकारी नहीं है

राजद नेता तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी और स्वास्थ्य को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि तेजस्वी यादव बीमार हैं, उन्हें बुखार है या किसी अन्य कारण से वह मौजूद नहीं हैं।उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव बीमार हैं कि बुखार है कि भोज खाने में गए हुए हैं कि क्या हुआ है, हम नहीं जानते हैं। उस पर हम क्या बोलें। यह सब बात हम कुछ नहीं जानते हैं, फालतू बात हम नहीं करते हैं।"

विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, सियासी चर्चाएं तेज

बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह लंबे समय बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हुए। उनके विधानसभा पहुंचने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गईं। अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाने वाले अनंत सिंह ने इस बार भी कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी, हालांकि पंचायत टैक्स जैसे मुद्दे पर उन्होंने जानकारी लेने के बाद ही प्रतिक्रिया देने की बात कही।

उनके बयान से साफ है कि वह फिलहाल किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी में टिप्पणी करने से बच रहे हैं और जनता की राय को प्राथमिकता देना चाहते हैं। वहीं, नीतीश कुमार और निशांत कुमार को लेकर दिए गए उनके बयान ने बिहार की सियासत में नई चर्चा जरूर शुरू कर दी है।