ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में कोसी-बागमती खतरे के निशान से ऊपर, बूढ़ी गंडक का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा; तटबंधों की 24 घंटे निगरानी

Bihar News: खगड़िया में कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बूढ़ी गंडक का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। विभाग ने सभी बांधों और तटबंधों को सुरक्षित बताते हुए 24 घंटे निगरानी की बात कही है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: खगड़िया जिले में कोसी और बागमती नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जबकि बूढ़ी गंडक के जलस्तर में भी लगातार तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि, जल संसाधन विभाग ने सभी बांधों, तटबंधों और आधारभूत संरचनाओं को पूरी तरह सुरक्षित बताया है। विभाग की ओर से 24 घंटे निगरानी की जा रही है।



बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर बीते 24 घंटे में 32 सेंटीमीटर बढ़ा है। सोमवार सुबह छह बजे अघोरी स्थान के पास इसका जलस्तर 33.48 मीटर था, जो मंगलवार सुबह छह बजे बढ़कर 33.80 मीटर पहुंच गया। हालांकि, बूढ़ी गंडक अभी भी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।



वहीं, कोसी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खगड़िया के बलतारा में मंगलवार सुबह छह बजे कोसी का जलस्तर 34.76 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सोमवार शाम छह बजे यह 34.67 मीटर था। यानी पिछले 12 घंटे में जलस्तर में 9 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। कोसी यहां खतरे के निशान 33.85 मीटर से 91 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।



कोसी बराज (भीमनगर) से मंगलवार सुबह सात बजे 2,03,265 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि सुबह आठ बजे डिस्चार्ज 2,01,660 क्यूसेक दर्ज किया गया। दूसरी ओर, बराह क्षेत्र में सुबह सात और आठ बजे दोनों समय डिस्चार्ज 1.28 लाख क्यूसेक रहा।



इधर, बागमती नदी भी उफान पर बनी हुई है। खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास मंगलवार सुबह छह बजे इसका जलस्तर 36.94 मीटर दर्ज किया गया, जो सोमवार सुबह के 36.92 मीटर की तुलना में 2 सेंटीमीटर अधिक है। मामूली वृद्धि के बावजूद बागमती खतरे के निशान 35.63 मीटर से 1.31 मीटर ऊपर बह रही है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, बढ़ते जलस्तर के बावजूद सभी बांध और तटबंध सुरक्षित हैं तथा संभावित खतरे को देखते हुए चौबीसों घंटे निगरानी जारी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता