ब्रेकिंग
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था? ✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों का बदलेगा पूरा लुक, गुलाबी-ग्रे रंग से चमकेंगे भवन; जानिए किस दिन तक का है डेडलाइन✦मोतिहारी में 60 लाख का वेतन घोटाला, ACS सी.के. अनिल एक्शन में...खुद उतरे मैदान में, क्या मेकर-अप्रूवर और बड़े अफसरों को बचाया जा रहा था?

जींस पहनकर क्लासरूम में सोने वाले शिक्षक पर गिरी गाज, शिक्षा मंत्री के आदेश पर एक्शन

Patna News: सुपौल के जीवछपुर स्कूल में क्लासरूम के अंदर कुर्सी पर पैर रखकर सोने वाले विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। वायरल वीडियो के बाद शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जांच हुई, जिसमें आरोप सही पाए गए।

Patna News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: बिहार के सुपौल जिले के जीवछपुर स्थित उत्क्रमित बालक मध्य विद्यालय में कक्षा के दौरान सोते हुए पाए गए विशिष्ट शिक्षक अजीत कुमार को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मामले की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया था। 




इसके बाद सुपौल के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मामले की जांच कराई जिसमें आरोप सही निकले। निलंबित शिक्षक के विरुद्ध आरोप पत्र अलग से जारी किया जाएगा। जांच में पाया गया कि विशिष्ट शिक्षक क्लास रूम के अंदर कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे। इस दौरान वह जींस पैंट भी पहने हुए थे। बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनका सोना शैक्षणिक व्यवस्था के प्रति लापरवाही है।




जांच रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक का आचरण छात्रों के हितों के विरुद्ध और सरकारी सेवक आचार नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन था। इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही मानते हुए अनुशासनिक प्राधिकार ने निलंबन का निर्णय लिया। यह कार्रवाई बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक (संशोधित) नियमावली, 2024 के प्रावधानों के तहत की गई है।




बता दें कि सुपौल सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदी पूरब के वार्ड संख्या-3 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीवछपुर बालक के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। वायरल वीडियो में शिक्षक अजीत कुमार कक्षा के अंदर कुर्सी पर पैर रखकर सोते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग ने शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता