ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

SP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्त

Bihar Crime News: झारखंड के चतरा में एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में एक निजी गार्ड की मौत हो गई। मामले में जिला बल के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि रॉकी यादव से जुड़ी बताई जा रही एक गाड़ी भी पुलिस ने जब्त की है। घटना के बाद...

SP आवास के सामने दिनदहाड़े गार्ड की गोली मारकर हत्या, आरोपी जवान गिरफ्तार; रॉकी यादव की गाड़ी जब्त
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Crime News: झारखंड के चतरा शहर में मंगलवार को एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में बिहार के बेलागंज विधायक के बेटे रॉकी यादव के निजी गार्ड की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जांच में गोली चलाने का आरोप जिला बल के एक जवान पर लगा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.


बताया जा रहा है कि एसपी आवास के सामने अचानक गोलीबारी शुरू हो गई. गोली लगने से गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी.


एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस के साथ सिमरिया और टंडवा एसडीपीओ समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं.


घटनास्थल के पास खड़ी एक फोर्ड एंडेवर गाड़ी को पुलिस ने जब्त किया है. यह गाड़ी रॉकी यादव से जुड़ी बताई जा रही है. वाहन से हथियार मिलने की चर्चा है, लेकिन पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.


पुलिस आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि घटना के समय गाड़ी और उसमें मौजूद लोगों की क्या भूमिका थी.


पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ होगी. फिलहाल हत्या के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है.