ब्रेकिंग
छपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोप

इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर SP की रेड, अवैध उगाही करते चार जवान गिरफ्तार; पुलिस महकमे में हड़कंप

Bihar News: कैमूर के मोहनिया इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर एसपी के निर्देश पर हुई छापेमारी में अवैध उगाही करते तीन सैप जवान और एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 83,300 रुपये नकद और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: कैमूर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर यातायात डीएसपी और मोहनिया थाना की संयुक्त टीम ने बीती रात मोहनिया स्थित समेकित जांच चौकी पर छापेमारी की। इस दौरान वाहन चालकों से अवैध उगाही करते हुए सैप के तीन जवानों और एक होमगार्ड जवान को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 83,300 रुपये नगद और चार मोबाइल फोन जप्त किए हैं।



पुलिस मामले की गहन जांच-पड़ताल में जुटी है। उल्लेखनीय है कि एक महीने के भीतर इस जांच चौकी पर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पूर्व भी छापेमारी कर 4 सैप जवानों और 5 निजी सहायकों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह एक माह में अब तक कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



सबसे हैरानी की बात यह है कि 24 घंटे तीनों शिफ्टों में अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के बावजूद इस अवैध उगाही की भनक जांच चौकी प्रभारी (एडीटीओ) आलोक कुमार को नहीं लग सकी। विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी के बाद भी अवैध वसूली का खेल बेधड़क जारी रहना प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।



गिरफ्तार आरोपियों में गंगासागर सिंह, बच्चू प्रसाद, और मनीराम शर्मा ये तीनों सैप के जवान हैं और सुनील कुमार गुप्ता जो होमगार्ड का जवान है शामिल है। मोहनिया डीएसपी गोपाल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया जांच चौकी मोहनिया से 83,300 रुपए के साथ चार लोग की गिरफ्तारी हुई है जिसमें तीन सैप के जवान और एक होमगार्ड के जवान शामिल हैं फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता