ब्रेकिंग
छपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोपछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..बिहार में पहली बार होगा हॉकी का बड़ा मुकाबला, राजगीर-पटना में उतरेंगी भारत, जर्मनी और अर्जेंटीना की टीमेंछपरा में डबल डेकर पुल के लिए 90 साल पुराने 200 मकानों पर संकट, जमाबंदी रद्द करने का मिला नोटिस बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, PK पर लगाए गंभीर आरोप

Corona Alert: आंध्र, महाराष्ट्र और यूपी के बाद बंगाल-बिहार में भी मिले नए मरीज, कोलकाता में 4 और भागलपुर में 2 कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना के नए मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 4 और बिहार के भागलपुर में 2 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बिहार न्यूज
क्या 2026 में दोबारा लौटेगा कोविड-19?
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:देश के कुछ राज्यों में कोरोना के नये मामले सामने आ रहे हैं, जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बाद अब बंगाल और बिहार में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। कोलकाता में 4 और बिहार के भागलपुर में 2 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। भागलपुर में पिता और पुत्री की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। बुखार, गले में दर्द, तेज खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण सभी मरीजों में पाए गए हैं। लोगों को डॉक्टरों ने यह सलाह दी है कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक की दवा ना लें। 


उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित आशापुर के रहने वाले 27 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसे सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, उसे तुरंत बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद अस्पताल में उसका इलाज शुरू किया गया। वही आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 एक्टिव केस रिकॉर्ड किये गये। आंध्र प्रदेश में 4 लोगों की मौत भी कोरोना से हो चुकी है। जबकि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भी एक नया मामला सामने आया। जाने माने सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाये गये, जिनका इलाज चल रहा है। 


अब कोलकाता में कोरोना के 3 मामले सामने आए हैं, इससे पहले 11 साल का बच्चा कोरोना संक्रमित मिला था। जिससे कोरोना पॉजिटिव चार मरीजों की संख्या हो गई है। चारों का कोलकाता के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वही बिहार के भागलपुर जिले में भी दो केसेज सामने आए हैं। 65 साल के बुजुर्ग और उनकी 35 साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। दोनों को जेएलएनएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जब पिता की जांच की गयी तब कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद उनके संपर्क में आए लोगों की जांच की गयी तो उनकी बेटी भी कोरोना पॉजिटिव मिली। बाप-बेटी को अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार दोनों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 


बुखार, गले में दर्द, तेज खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण सभी मरीजों में पाए गए हैं। लोगों को डॉक्टरों ने यह सलाह दी है कि कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक की दवा ना लें। बरसात के मौसम में वायरस जनित बीमारियों के मामले सामान्य रूप से बढ़ते हैं। इस बार कोरोना के साथ एडिनो वायरस के संक्रमण में भी वृद्धि देखी जा रही है इसलिए लोगों को लक्षण नजर आने पर तत्काल डॉक्टर से मिलने और सावधानी बरतने की बात कही गयी है। 

टैग्स