ब्रेकिंग
शिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंपशिक्षकों के तबादले पर तेजस्वी यादव का सीएम सम्राट को पत्र, उर्दू-अरबी-फारसी शिक्षकों के मुद्दे पर उठाए सवाल; 8 मांगें रखींसत्यनारायण पूजा का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोग बीमार, बच्चों और महिलाओं की संख्या ज्यादा; नाव से अस्पताल पहुंचाए गए मरीजपटना से भोपाल जाना हुआ आसान, शुरू हुई सीधी विमान सेवा; हफ्ते में 3 दिन उड़ान, ढाई घंटे में पूरा होगा सफरबिहार में IG से लेकर SP तक को मिली बड़ी पावर, अब असामाजिक तत्वों पर ऐसे कसेगा शिकंजाबिहार के घने जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, जमीन के नीचे छिपा था खौफनाक राज; बरामदगी से हड़कंप

मोकामा से जेडीयू के उम्मीदवार बन सकते हैं अनंत सिंह? ललन सिंह संग पोस्टर ने बढ़ाई हलचल

मोकामा में 16 सितंबर को NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में ललन सिंह होंगे शामिल। पोस्टर में अनंत सिंह संग तस्वीर के बाद उनके जेडीयू से चुनाव लड़ने के कयास तेज़।

बिहार
NDA कार्यकर्ता सम्मेलन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: 16 सितंबर को मोकामा के मोर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह और सांसद ललन सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। 


पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेन्द्र कुशवाहा और जीतनराम मांझी की तस्वीर भी लगी हुई है और यह लिखा गया है कि जनता मालिक..सादर आमंत्रित। इस पोस्टर के सामने आने के बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में जेडीयू छोटे सरकार के नाम से प्रसिद्ध बाहुबली अनंत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। 


मोकामा से अनंत सिंह का टिकट पक्का लग रहा है। ऐसे में अब यह बड़ा सवाल उठ रहा है कि जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का अब क्या होगा? क्या वो इस बार के चुनाव में अपना किस्मत नहीं आजमाएंगे। इस बात को लेकर राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। अब सभी की निगाह 16 सितंबर को होने वाली एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन पर टिकी हुई है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड आगे क्या रणनीति अपनाती है।