ब्रेकिंग
बेटी शिवांगी की शादी की तैयारी देखने पहुंचे अनंत सिंह, बोले- पानी ने परेशान किया, लेकिन काम हो गया✦बिहार के 20 पर्यटन स्थलों पर बनेगा रोपवे, पहले चरण में इन 6 जगहों पर काम शुरू; देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..✦बेटी शिवांगी की शादी की तैयारी देखने पहुंचे अनंत सिंह, बोले- पानी ने परेशान किया, लेकिन काम हो गया✦बिहार के 20 पर्यटन स्थलों पर बनेगा रोपवे, पहले चरण में इन 6 जगहों पर काम शुरू; देखें पूरी लिस्ट✦अनंत सिंह की बेटी की शादी की शोभा बढाने के लिए ट्रक से मंगवाया गया हाथी, 151 गाड़ियों के काफिले के साथ बिहटा से निकलेगी बारात, चर्चा में शाही विवाह✦थाने के वॉशरूम में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित✦शादी में नीतीश कुमार, ललन सिंह आएंगे? अनंत सिंह बोले- के आवेंगे.. नहीं आवेंगे.. के बेमार पड़ेंगे, सब प्रभु जानें..

बेटी शिवांगी की शादी की तैयारी देखने पहुंचे अनंत सिंह, बोले- पानी ने परेशान किया, लेकिन काम हो गया

मोकामा विधायक अनंत सिंह बेटी शिवांगी सिंह की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदवां पहुंचे। 25 नवंबर को होने वाली शादी से पहले आज मेहंदी-संगीत की रस्म होगी। अनंत सिंह ने मेहमानों को शादी में आने का न्योता दिया।

बिहार न्यूज
हेलीपैड-घुड़दौड़ फिल्ड का जायजा लेने निकले अनंत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को बाढ़ के नदवां में होगी। शादी की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। आज नदवां में मेहंदी और संगीत की रस्म आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।


शादी के दिन होने वाली घुड़दौड़ प्रतियोगिता और हेलीपैड की व्यवस्था का जायजा लेने अनंत सिंह खुद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बारिश के पानी ने थोड़ी परेशानी जरूर खड़ी की, लेकिन अब काम पूरा हो गया है। उन्होंने कहा, "पानी ने परेशान किया, लेकिन काम हो गया। सब काम होगा।"


अनंत सिंह ने लोगों से अपनी बेटी की शादी में शामिल होने और उसे आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने सभी लोगों, मेहमानों और शुभचिंतकों को निमंत्रण दिया है। सभी लोग शादी में आएं और बेटी को आशीर्वाद दें।


वहीं, नीतीश कुमार और ललन सिंह के शादी में शामिल होने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि कौन आएगा और कौन नहीं, कौन बीमार पड़ेगा या नहीं, यह अभी कैसे बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमने सभी को निमंत्रण दिया है।


इधर, शादी में मेहमानों के स्वागत और खानपान की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में हलवाई, कारीगर और हेल्पर दिन-रात मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। शादी में लाखों मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।


बता दें कि दो दिनों की बारिश के बाद घुड़दौड़ और मेहमानों के रुकने की जगह पर कीचड़ हो गया था। अनंत सिंह ने उस जगह पर बालू गिरवाकर रोलर चलवाया। आज अनंत सिंह उन जगहों को देखने पहुंचे हैं। हेलीपैड को लेकर भी घेरा बनाया जा रहा है।


बता दें कि सोमवार को शिवांगी की हल्दी और कलश की रस्म हुई थी। इस दौरान शिवांगी गुलाबी रंग के शरारा में नजर आईं।स्टेज पर उनकी मां नीलम देवी और तीनों भाई भी मौजूद थे। परिवार की महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हल्दी की रस्म निभाई।

टैग्स