ब्रेकिंग
Bihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिसBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान70 करोड़ के नकली सिक्कों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 18 राउंड फायरिंग: स्कूल के गेट पर चिपकाया धमकीभरा पर्चा, लिखा..पचास लाख तैयार रखो वर्ना सारा गोली देह में उतार देंगेशुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के 252 मदरसों को बंद करने का आदेश, 100 को नोटिस

Ananat singh vs Sonu Monu : गैंगस्टर सोनू- मोनू के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी ! अनंत सिंह के साथ गैंगवार से जुड़ा है मामला

Ananat singh vs Sonu Monu : मोकामा गोलीगांड मामले में अब पुलिस जल्द ही बड़ी कार्रवाई करने वाली है। पुलिस ने इसको लेकर सभी तैयारी भी कर ली है।

Ananat singh vs Sonu Monu
Ananat singh vs Sonu Monu
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Ananat singh vs Sonu Monu : बिहार के मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में 22 जनवरी को पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई गोलीबारी मामले में अब पुलिस बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इस मामले में पटना पुलिस ने पचमहला थाने में एफआईआर दर्ज की थी, जिसके बाद अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू ने सरेंडर कर दिया। हालांकि, मोनू अभी भी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब इसी को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आया है। 


बिहार पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब मोनू सिंह की गिरफ्तारी के लिए कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने जा रही है। यदि वह जल्द सरेंडर नहीं करता, तो उसके घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर इश्तेहार चस्पा किए जाएंगे, ताकि उसकी गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाया जा सके। वहीं मोनू का भाई सोनू फिलहाल जेल में बंद हैं। अनंत सिंह की रिहाई को लेकर भी बीते दिन कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट ने रिहाई अपील को खारिज कर दिया। 


पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी कि इस मामले में पुलिस पूरी सक्रियता से काम कर रही है। मोकामा में पहले भी इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन अब पुलिस ने इन पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी है। मोनू सिंह पर दबाव बनाने के लिए कोर्ट में इश्तेहार जारी करने का आवेदन दिया गया है। उम्मीद है कि एक-दो दिनों में आदेश मिल जाएगा। यदि अगले सप्ताह तक मोनू सिंह गिरफ्तार नहीं होता या आत्मसमर्पण नहीं करता, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।


वहीं, पुलिस का साफ कहना है कि यदि मोनू जल्द सरेंडर नहीं करता, तो उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया और सख्त की जाएगी। अब देखना होगा कि मोनू खुद पुलिस के सामने आता है या फिर प्रशासन को उसके खिलाफ बड़े कदम उठाने पड़ेंगे। बुधवार (22 जनवरी) की शाम हुए मोकामा गोलीबारी हुई। 


बताया जा रहा है कि सोनू मोनू ने अपने मुंशी मुकेश सिंह के घर पर ताला लगा दिया था जिसके बाद मुंशी ने बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह से मदद मांगी। अनंत सिंह ने पहले अपने समर्थकों को मुंशी के घर पर ताला खुलवाने भेजे इसके बाद वो खुद भी वहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली भी लगी। इसके बाद से ही मोकामा में तनावपूर्ण माहौल था। वहीं शुक्रवार (24 जनवरी ) की सुबह सोनू ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। जिसके बाद बाहुबली नेता अनंत सिंह ने भी बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। 


इधर, इस मामले में एक एफआईआर मुकेश सिंह नाम के शख्स के द्वारा कराई गई थी। जिसमें सोनू मोनू पर उसके घर में ताला लगाने का आरोप लगाया था। वहीं पुलिस ने भी एक मामला दर्ज किया था जिसमें अनंत सिंह पर पुलिस कर्मियों को धक्का मुक्की करने, गाली गलौज करने सहित अन्य किस्म के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में अनंत सिंह के साथ-साथ सोनू मोनू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था। दोनों फिलहाल जेल में बंद हैं।