ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

08 अगस्त से आनंद विहार-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 105 फेरे, रोजाना सेवा

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! आनंद विहार और पटना के बीच 08 अगस्त से 20 नवंबर तक 04090/04089 स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन। ट्रेन प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, छपरा और पाटलिपुत्र के रास्ते चलेगी।

Bihar
स्पेशल ट्रेन का परिचालन
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

08 अगस्त से 20 नवम्बर तक आनंद विहार और पटना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन 


HAJIPUR: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर आनंद विहार और पटना  के मध्य प्रयागराज-वाराणसी-गाजीपुर सिटी-छपरा-पाटलिपुत्र के रास्‍ते एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन 04090/04089 स्पेशल के 105 फेरे चलाए जाएंगे । मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने इस बात की जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि गाड़ी सं. 04090 आनंद विहार-पटना स्पेशल दिनांक 08.08.2025 से 20.11.2025 तक प्रतिदिन आनंद विहार से 14.25 बजे खुलकर 21.30 बजे कानपुर सेंट्रल, अगले दिन 00.20 बजे प्रयागराज, 03.10 बजे वाराणसी, 04.55 बजे गाजीपुर सिटी, 05.55 बजे बलिया, 06.20 बजे सहतवार, 06.45 बजे सुरेमनपुर, 08.05 बजे छपरा एवं 10.10 बजे पाटलिपुत्र रूकते हुए 11.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी ।  


गाड़ी सं. 04089 पटना-आनंद विहार स्पेशल  दिनांक 09.08.2025 से 21.11.2025 तक प्रतिदिन पटना जं से 18.20 बजे खुलकर 18.50 बजे पाटलिपुत्र, 21.05 बजे छपरा, 21.45 बजे सुरेमनपुर, 22.11 बजे सहतवार, 22.35 बजे बलिया, 23.35 बजे गाजीपुर सिटी, अगले दिन 01.45 बजे वाराणसी, 04.35 बजे प्रयागराज, 07.50 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए 14.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी ।  


इस स्पेशल में द्वितीय सह तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02 कोच, शयनयान श्रेणी के 12 कोच तथा साधारण श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।