ब्रेकिंग
दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, मायकेवालों का बड़ा आरोप, थाने की महिला SI के साथ था पति का अफेयरबिहार के यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में सोना लूट कांड का खुलासा: 2 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार‘लालू जी भाजपा से लड़े, नीतीश चाचा झुके’, तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा..BJP ने बिहार के CM को दिल्ली भेजाJDU विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट; क्या हैं आरोप?दारोगा की पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आया नया मोड़, मायकेवालों का बड़ा आरोप, थाने की महिला SI के साथ था पति का अफेयरबिहार के यूनिवर्सिटी हॉस्टल से कारतूस तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 200 गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में सोना लूट कांड का खुलासा: 2 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार‘लालू जी भाजपा से लड़े, नीतीश चाचा झुके’, तेजस्वी का बड़ा बयान, कहा..BJP ने बिहार के CM को दिल्ली भेजाJDU विधायक पप्पू पांडेय की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने जारी किया वारंट; क्या हैं आरोप?

कांग्रेस ने बाबा साहब का अपमान किया, भाजपा ने 'भारत रत्न' का सम्मान दिलाया

मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि कांग्रेस खुद को बाबा साहेब का अनुयायी बताती है, लेकिन उसके शासनकाल में अंबेडकर जी को सम्मान नहीं मिला। पासवान ने दावा किया कि बाबा साहेब को सही सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है।

बिहार न्यूज
कांग्रेस पर साधा निशाना
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। इस संबंध में बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मंत्री लखेंद्र पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी।


बिहार सरकार में मंत्री लखेंद्र पासवान ने बताया कि अंबेडकर जयंती केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होगा, बल्कि इसे पूरे 20 दिनों तक मनाया जाएगा। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।


उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बीजेपी के सभी कार्यालयों में विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके अलावे अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा पटना के बापू सभागार में भी एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हो सकते हैं। वही उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और अधिकारी शामिल होंगे। पूरे बिहार में बाबा साहेब की प्रतिमाओं को सजाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।


मंत्री लखेंद्र पासवान ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का अपमान किया और उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि 1954 के चुनाव में कांग्रेस ने उनके खिलाफ उम्मीदवार खड़ा कर उन्हें हराने का प्रयास किया और लंबे समय तक उन्हें प्रताड़ित किया।


मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि कांग्रेस खुद को बाबा साहेब का अनुयायी बताती है, लेकिन उसके शासनकाल में अंबेडकर जी को सम्मान नहीं मिला। पासवान ने दावा किया कि बाबा साहेब को सही सम्मान देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने ही किया है। अंत में उन्होंने कहा कि जो लोग बाबा साहेब का अपमान करते हैं, वे न तो बिहार के हित में हैं और न ही देश के हित में है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें