ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

आकांक्षा दुबे केस: भोजपुरी सिंगर समर की तलाश में मुंबई पुलिस पहुंची पटना, दबिश जारी

PATNA: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय की पुलिस तलाश कर रही है. वाराणसी पुलिस ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक म

आकांक्षा दुबे केस: भोजपुरी सिंगर समर की तलाश में मुंबई पुलिस पहुंची पटना, दबिश जारी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA:  भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उनके भाई संजय की पुलिस तलाश कर रही है.  वाराणसी पुलिस ने मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक मुंबई, पटना, आजमगढ़ समेत कई ठिकानों पर दबिश दी. लेकिन दोनों भाइयों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है


सूत्रों के अनुसार आकांक्षा के मोबाइल को भी अभी पुलिस अनलॉक नहीं कर सकी है. उसके फोन में नंबर पासवर्ड के साथ साथ ही फिंगर प्रिंट स्कैन का पासवर्ड लगा हुआ है. इसलिए अब फोन को लखनऊ के विधि अनुसंधान प्रयोगशाला भेजा जाएगा. उम्मीद है कि दो-चार दिन में आंकाक्षा का मोबाइल अनलॉक हो सकता है


पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट और पुलिस सूत्रों के मुताबिक आकांक्षा की मौत फांसी के कारण ही हुई है. लेकिन आकांक्षा के परिवार का कहना हैं कि उनका मर्डर किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले को लेकर सभी पहलुओं पर अभी भी जांच की कर रही है. बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत के बाद फोरेंसिक टीम ने जांच की है, जांच के मुताबिक, कमरे की ऊंचाई की नाप, बॉडी की हाइट, गले के निशान और बॉडी के प्रेशर के कारण ही आकांक्षा की जान गई है. 


भदोही जिले के बरदहां गांव निवासी छोटेलाल दुबे की बेटी आकांक्षा दुबे का शव सारनाथ के एक होटल में फंदे से लटका मिला था. वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के लिए आई थीं.