ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बहनों के प्यार में फंसा दूल्हा, बड़ी को पहनाया वरमाला, छोटी के साथ लिए सात फेरे

CHHAPRA: बिहार के छपरा में एक अजीबोगरीब शादी हुई. यहां एक शादी में अजीब ड्रामा देखने को मिला. यहां बारात सजी बड़ी बहन के लिए लेकिन दुल्हन बन छोटी बहन लौटी. बता दें जब बारात आ

अजब प्रेम की गजब कहानी: दो बहनों के प्यार में फंसा दूल्हा, बड़ी को पहनाया वरमाला, छोटी के साथ लिए सात फेरे
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

CHHAPRA: बिहार के छपरा  में एक अजीबोगरीब शादी हुई. यहां एक शादी में अजीब ड्रामा देखने को मिला. यहां बारात सजी बड़ी बहन के लिए लेकिन दुल्हन बन छोटी बहन लौटी. बता दें जब बारात आई तो छोटी बहन कूद कर जान देने की धमकी देने लगी. जिसके बाद बड़ी बहन से शादी के इनकार करते ही बाराती और सराती आपस में भिड़ गए. 


आपको बता दें मंगलवार की शाम मुबारकपुर में बारात समय पर गांव पहुंची. जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में वरमाला की भी हो गई. लेकिन कुछ ही देर बाद छोटी बहन ने हंगामा शुरू कर दिया. दुल्हन की छोटी बहन चुपके से छत पर चढ़ गई और छत से दूल्हे को मोबाइल से फोन कर धमकी दी कि अगर तुमने मेरे साथ शादी नहीं की तो मैं छत से कूदकर अपनी जान दे दूंगी. मौके की नजाकत को देखते हुए दूल्हे ने आनन फानन में कन्या निरीक्षण से अपने परिजनों और रिश्तेदारों को सूचना भेजकर जनवासे में वापस बुला लिया.


जिसके  सरातियों ने दूल्हे समेत कुछ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया और पिटाई कर दी. वही बंधक बनाए जाने की घटना की सूचना मांझी थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मुबारकपुर में पुलिस पहुंची. हालात की जानकारी लेने के बाद बुधवार की सुबह चार बजे पुलिस ने स्थानीय मुखियापति शैलेश्वर मिश्रा को मौके पर बुलाया और इस मामले में उनसे पहल करने का अनुरोध किया.


इस घटना के बाद काफी देर बातचीत के बाद दोनों पक्षों के लोगों के साथ दुल्हन ने भी अपनी छोटी बहन के साथ दूल्हे को शादी कर लेने की हामी भर दी. पंचायती के बाद विवाह की रस्म अदायगी के लिए पुरोहित की खोजबीन शुरू हुई तब पता चला कि मारपीट के बाद से दोनों पक्ष के पुरोहित फरार हो गए थे. लोगों की सलाह पर ब्राम्हण मुखियापति ने मंत्रोच्चार के साथ सिंदूर दान की रस्म अदायगी की. दूल्हा-दुल्हन समेत बारातियों को सकुशल विदा करा दिया. च

टैग्स