ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

ऐसे आती है मौत..अचानक बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौत महिला और बच्चा घायल

BETTIAH: बेतिया में दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक पर महिला और बच्चे को लेकर एक युवक घर जा रहा था। तभी विशालकाय पेड़ अचानक हाईवे से जा रहे बाईक सवार पर गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार युव

ऐसे आती है मौत..अचानक बाइक पर गिरा पेड़, युवक की मौत महिला और बच्चा घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक पर महिला और बच्चे को लेकर एक युवक घर जा रहा था। तभी विशालकाय पेड़ अचानक हाईवे से जा रहे बाईक सवार पर गिर गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी है जबकि इस हादसे में बाइक पर बैठी महिला और बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।


 घायलों को जगदीशपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना बेतिया के नौतन की हैं जहां जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया कब्रिस्तान के पास बेतिया-अरेराज हाईवे पर अचानक पेड़ गिरने से बाईक पर सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाईक पर बैठी एक महिला और बच्चा बुरी तरह घायल हो गया।


 मृतक के पास मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से पहचान की गई। मृत युवक की पहचान पूर्वी चंपारण के अरेराज थाना क्षेत्र के चटिया मठ टोला निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान 21 वर्षीया रमीला कुमारी के रूप में हुई है। बाईक सवार युवक और महिला बच्चे के साथ बेतिया से अपने घर चटिया मठ टोला जा रहा थे। तभी अचानक पेड़ बाइक पर गिर गया और तीनों उसकी चपेट में आ गये। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें