ब्रेकिंग
Bihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टBihar News: Degree से लेकर परीक्षा तक बदलेंगे नियम? बिहार में नए विश्वविद्यालय कानून की तैयारी तेजBihar Marine Drive : बिहार को मिलेगा नया मरीन ड्राइव! मुंगेर से सबौर तक बनेगा 82.80 KM लंबा गंगा पथ, जानें पूरी योजनाBihar weather : बिहार के 7 जिलों में बारिश और ठनका का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसमन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

एयर पॉल्यूशन के मामले में बिहार में बजी खतरे की घंटी, सीवान देश का सबसे प्रदूषित शहर बना

PATNA : बिहार ने एयर पॉल्यूशन यानी वायु प्रदूषण के मामले में खतरे की घंटी बजा दी है। बिहार के ज्यादातर शहर भीषण वायु प्रदूषण की चपेट में है। सीवान शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा

एयर पॉल्यूशन के मामले में बिहार में बजी खतरे की घंटी, सीवान देश का सबसे प्रदूषित शहर बना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार ने एयर पॉल्यूशन यानी वायु प्रदूषण के मामले में खतरे की घंटी बजा दी है। बिहार के ज्यादातर शहर भीषण वायु प्रदूषण की चपेट में है। सीवान शहर देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है। सीवान मंगलवार को देशभर में सबसे प्रदूषित शहर बन गया। सीवान का वायु गुणवत्ता सूचकांक 433  पर जा पहुंचा है। 


राजधानी पटना की हालत पहले से ही खराब है। मंगलवार के आंकड़े बता रहे हैं की पटना का राजाबाजार और समनपुरा इलाका सबसे प्रदूषित रहा है।राजधानी में मंगलवार को समनपुरा, राजाबाजार और पटना एयरपोर्ट इलाके की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। यहां का अधिकतम सूचकांक 500 पर पहुंच गया है। हवा में मोटे और महीन धूलकण की मात्रा ज्यादा हो गई है। इस इलाके में सड़कों की सफाई और पानी का छिड़काव भी नहीं हो रहा है। अगर पूरे पटना की बात की जाए तो वायु गुणवत्ता सूचकांक 349 दर्ज किया गया।


उधर बेतिया का सूचकांक 424 और मोतिहारी का 413 रहा है। बिहार के इन तीनों शहरों की हवा खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। इन शहरों में धूलकण की मात्रा तय मानक से सात गुना ज्यादा मिली है। अन्य शहरों की बात करें तो बिहारशरीफ का सूचकांक 308, बक्सर का 383, छपरा का 369, दरभंगा का 347, कटिहार का 396, मुजफ्फरपुर का 396 और हाजीपुर का 298 हो गया है। पटना से सटे दानापुर का सूचकांक 336, पटना के। ईको पार्क का 336, तारामंडल का 360, गांधी मैदान का 342, पटना सिटी इलाके का 282 दर्ज किया गया।

टैग्स