ब्रेकिंग
शराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीटशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज50 हजार रुपये घूस लेते धनरुआ अंचल कार्यालय का क्लर्क गिरफ्तार, निगरानी की बड़ी कार्रवाईमुजफ्फरपुर: RJD स्टीकर लगी थार से युवक के कथित अपहरण का आरोप, चलती गाड़ी में मारपीट

बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल

एयर इंडिया 25 अक्टूबर से गया और दिल्ली के बीच विमान सेवा फिर से शुरू करेगी। यह कदम बोधगया के शीतकालीन पर्यटन सीजन और बौद्ध तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए उठाया गया है। नई उड़ानों से यात्री और पर्यटक दोनों लाभान्वित होंगे।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बोधगया में शुरू होने वाले शीतकालीन पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया ने गया और दिल्ली के बीच विमान सेवा फिर से शुरू करने का फैसला किया है। यह उड़ान सेवा 25 अक्टूबर से शुरू होगी, जिससे खासकर बौद्ध तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।


एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया ने गया एयरपोर्ट को अपना नया फ्लाइट शेड्यूल भेज दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार एक विमान सुबह 10 बजे गया से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा, जबकि दूसरा विमान शाम 4:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा। इससे यात्रियों को दिन में दो विकल्प मिल सकेंगे।


हर साल सर्दियों के मौसम में बोधगया में बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। खासकर बौद्ध धर्म से जुड़े श्रद्धालु दुनिया के कई देशों से यहां आते हैं। इन्हीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एयर इंडिया ने गया-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है।


नई उड़ान सेवा शुरू होने से गया और दिल्ली के बीच यात्रा पहले से अधिक आसान हो जाएगी। साथ ही इससे बोधगया आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा मिलेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता