ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

सफर को संक्रमणमुक्त रखने की तैयारी, सर्वाजनिक वाहनों को हर दिन सेनेटाइज किया जाएगा

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला किया। परिवहन विभाग ने बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी सा

सफर को संक्रमणमुक्त रखने की तैयारी, सर्वाजनिक वाहनों को हर दिन सेनेटाइज किया जाएगा
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच यात्रियों का सफर सुरक्षित बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला किया। परिवहन विभाग ने बिहार में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी सार्वजनिक वाहनों को हर दिन धोने के साथ सेनेटाइज करने का निर्देश मंगलवार को जारी किया है। वहीं, सभी यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। बसों में हर हाल में क्षमता से 50 फीसदी यात्री ही सफर कर सकेंगे।


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने इस बाबत सभी डीएम और एसपी को पत्र लिखा है। संजय अग्रवाल ने कहा है कि सभी यात्रियों को सेनेटाइजर का प्रयोग करने, फिजिकल डिस्टेंस का पालन करने, रेलिंग के का उपयोग कम से कम करने को कहा गया है। 


बस-ऑटो के अंदरपान, खैनी, तंबाकू, गुटखा खाने को भी मना किया गया है। सार्वजनिक वाहनों में चढ़ने से पहले हर यात्री के हाथ को सेनेटाइज करने का निर्देश भी विभाग ने दिया है। वाहन मालिकों को संक्रमण से बचाव के उपाय संबंधित पोस्टर और स्टीकर वाहनों में लगाने को कहा गया है। जिला प्रशासन को भी यात्रियों के बीच-बीच में कोविड से बचाव की जानकारी देने वाला पंफलेट बांटने का निर्देश मिला है। जिला प्रशासन को अपने क्षेत्र में आने वाले सभी बस स्टैंड और टैक्सी स्टैंड पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है।

टैग्स