ब्रेकिंग
Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान✦ Lalan Singh : एक जाति, एक इलाका और JDU के 3 दिग्गज! ललन सिंह-अनंत सिंह-नीरज कुमार में क्यों छिड़ी सियासी जंग?✦मगरमच्छ को पकड़कर रस्सी से बांधा, बाइक पर लाद गांव ले आए ग्रामीण… फिर रील बनाने उमड़ी भीड़, Video वायरल✦IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को आज पेशी से राहत, अगली सुनवाई में पेश होने का निर्देश✦NDA नेताओं ने JDU प्रत्याशी अभिषेक झा के खिलाफ रचा चक्रव्यूह? MLC चुनाव में मिली हार के बाद खोली पोल✦Breaking News : बिहार के पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा का निधन, पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक बनाई थी खास पहचान

आरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की घटनास्थल पर मौत, मां की हालत नाजुक

ARRAH: आरा में भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। सोमवार की देर रात हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला स्थित

आरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की घटनास्थल पर मौत, मां की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARRAH: आरा में भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत हो गयी। सोमवार की देर रात हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास की है जब एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। 


बाइक सवार बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल थे। वे अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गुप्ता धाम से पूजा कर घर लौट रहे थे तभी यह बड़ा हादसा हो गया। जिसमें उनकी और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि गंभीर हालत में उनकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां वो जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवारी के मौके पर पत्नी बेटे के साथ बाइक से ताराचंडी का दर्शन करने गये थे। जिसके बाद वह वे घर लौट रहे थे। 


तभी एक बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना इतनी दर्दनाक थी कि मौके पर ही बाप बेटे की मौत हो गयी। जबकि पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी। युवक के पिता बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। वही इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के रामदास टोला गांव निवासी 36 वर्षीय रविन्द्र सिंह के रूप में हुई है जो गया जिले में बिहार पुलिस में बतौर सिपाही के पद पर तैनात थे। वही इस दुर्घटना में उनके 13 वर्षीय पुत्र रोहन कुमार की भी मौत हो गयी। जबकि मृत पुलिस जवान की 30 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुरी तरह से घायल है। उन्हें निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है। मृतक रविन्द्र सिंह दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे। सड़क हादसे में उनके साथ-साथ बेटे की भी मौत हो गयी है। वही मृतक रविन्द्र दो भाई और तीन बहनों में चौथे स्थान पर थे। बहरहाल इस घटना के बाद उनके परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है और परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।


  आरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की घटनास्थल पर मौत, मां की हालत नाजुक

आरा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटे को रौंदा, दोनों की घटनास्थल पर मौत, मां की हालत नाजुक

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता