ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

'आपन बिहार, नौकरियां अपार ....', तेजस्वी का एलान, कहा - जल्द ही दूसरे चरण में 1.10 लाख पदों पर होगी बहाली, तैयारी और मेहनत जारी रखें अभ्यर्थी

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग शिक्षक नियुक्ति का एक और चरण फिर शुरू करने जा रहा है। विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए अगले फेज में करीब 1.10 लाख के आसपास नियुक्ति

'आपन बिहार, नौकरियां अपार ....', तेजस्वी का एलान, कहा - जल्द ही दूसरे चरण में 1.10 लाख पदों पर होगी बहाली, तैयारी और मेहनत जारी रखें अभ्यर्थी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग और शिक्षा विभाग शिक्षक नियुक्ति का एक और चरण फिर शुरू करने जा रहा है। विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के लिए अगले फेज में करीब 1.10 लाख के आसपास नियुक्तियां आएगी। इस बात की जानकारी खुद बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दी है। तेजस्वी ने कहा हैं कि - अभ्यर्थी अपनी तैयारी और मेहनत जारी रखें उन्हें जल्द इसका रिजल्ट देखने को मिलेगा। 


दरअसल, शिक्षा विभाग बिहार लोक सेवा आयोग से बची रिक्तियों की जानकारी मांगना शुरू कर दिया है। इसके बाद अब यह तय होगा कि असल में किस विषय में कितनी नियुक्तियां करनी हैं। इस बीच अब राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए कहा है कि - आपन बिहार, नौकरियां अपार। शिक्षक भर्ती परीक्षा के ऐतिहासिक प्रथम चरण में 𝟏,𝟐𝟐,𝟑𝟐𝟒 अभ्यर्थी सफल हो चुके है। दूसरे चरण में 𝟏,𝟏𝟎,𝟎𝟎𝟎 से अधिक शिक्षकों की फिर से नियुक्ति की जाएगी। सभी अभ्यर्थी अपनी तैयारी और मेहनत जारी रखें।


मालूम हो कि, इस बार  शिक्षक नियोजन में सर्वाधिक नियुक्तियां नियुक्तियां माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी होंगी। अगले चरण की नियुक्ति की अधियाचना पूरी की जाएगी। इसका विज्ञापन की प्रक्रिया नवंबर में शुरू होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक बीपीएससी से बतायी गयी जानकारी के अनुसार माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए 90804 रिक्त पदों में केवल 49905 अभ्यर्थी ही चयनित हुए हैं। ऐसे में अब भी 40899 पद रिक्त हैं। जबकि, कक्षा छह से आठ तक के लिए कुल रिक्त पदों की संख्या 31982 है। इनको जोड़ दें, तो करीब एक लाख दस हजार रिक्तियां संभव हैं, जिनके लिए अगले चरण में नियुक्ति होनी हैं। 


आपको बताते चलें कि ,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक श्रेणी के चयनित शिक्षकों शिक्षा विभाग सबसे पहले उत्क्रमित प्लस टू स्कूलों में नियुक्त करेगा।  दरअसल, यही वह स्कूल है, जहां विभिन्न शिक्षकों के पद रिक्त हैं। यहाँ बच्चों की संख्या काफी है। ऐसे में सबसे पहले यही टीचरों की बहाली की जाएगी। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें