ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

पटना में आमिर खान पर भड़के लोग, पुतला फूंककर बोले- आमिर को पाकिस्तान में रहना चाहिए

PATNA : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के तुर्की के राष्ट्रपति क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मिलने के बाद देश के लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है. लोगों ने पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित गोलंबर के पास अभिनेता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और खूब नारेबाजी की. इतना ही नहीं मौके पर लोगों ने आमिर खान के पुतले को भी फूंका. 


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आमिर खान देश के लोकप्रिय नेता हैं और उनका दुश्मन देश के राष्ट्रपति की पत्नी से मिलना ये दर्शाता है कि वो देश के प्रति कितने समर्पित हैं. उन्होंने कहा कि तुर्की भारत के प्रति आग उगलता है और पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश करता है ऐसे में आमिर के रवैये ने देशवासियों को नाराज कर दिया है. 


लोगों ने तो इतना तक कह दिया कि अब लगता है कि आमिर को भारत में रहने में डर लगने लगा है शायद इसलिए वो तुर्की से नजदीकियां बढ़ा रहे हैं. ऐसे में उन्हें भारत छोड़कर टर्की या पाकिस्तान में रहना चाहिए. लोगों ने आगे कहा कि देश की जनता अब ऐसे गद्दारों को बर्दाश्त नहीं करेगी और आने वाले समय में आमिर खान की फिल्मों का विरोधी भी करेगी. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता